New Head Coach:  टीम को आखिरकार मिल गया नया हेड कोच, इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

New Head Coach: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद कईं टीमों के कप्तान से लेकर कोचिंग स्टाफ की तस्वीर बदलने जा रही है। जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट में इस वक्त टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के रिप्लेसमेंट की चर्चा काफी तेज है। हर कोई टीम इंडिया के नए मुख्य कोच पर नजरें बनाए हुए हैं, लेकिन इसी बीच हमारे पड़ौसी मूल्क श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच को ऐलान हो गया है। जिन्होंने अपनी टीम के हेड कोच के रूप में एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को जगह दी है।

श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या को बनाया नया मुख्य कोच

जी हां… आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने लचर प्रदर्शन से सुपर-8 में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच का फैसला हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के हेड कोच के रूप में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या के नाम पर मुहर लगायी है। सनथ जयसूर्या श्रीलंका टीम के कोच रहे क्रिस सिल्वरवुड का स्थान लेंगे, जिन्होंने वर्ल्ड कप के खराब प्रदर्शन के बाद अचानक ही अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया।

New Head Coach
Sanath Jayasuriya

ये भी पढ़े-T20 International Debut: 4 भारतीय बल्लेबाज जो अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में नहीं खोल सके खाता, अभिषेक शर्मा का भी जुड़ा नाम

सनथ जयसूर्या श्रीलंका के लिए रह चुके हैं मुख्य चयनकर्ता

श्रीलंका की टीम को अब अगले बड़े टास्क के रूप में टीम इंडिया का सामना करना है। भारतीय क्रिकेट टीम से इसी महीनें के आखिर में शुरू हो रहे घरेलू सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम के लिए सनथ जयसूर्या बतौर मुख्य कोच जुड़ गए हैं। श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 27 जुलाई से सीरीज का आगाज करेगी। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद ही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सनथ जयसूर्या इस टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता की भूमिका अदा कर चुके हैं और अब वो नए रोल में टीम के साथ नजर आने वाले हैं।

जबरदस्त रहा है श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या का करियर

श्रीलंका के 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके सनथ जयसूर्या के करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 1991 से 2011 तक करीब 20 साल तक सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच में 6973 रन, 445 वनडे मैच में 13430 रन और 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 629 रन बनाए। इसके साथ ही ये दिग्गज एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज भी रहा, जिन्होंने खूब विकेट चटकाएं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...