IPL 2024: क्या आरसीबी को एक बार फिर से मिलेगा किस्मत का धोखा, चेन्नई से होने वाले मैच में बन रहे हैं आसार

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के ब्लॉक-बस्टर मैच का इंतजार है। वैसे तो फैंस की नजरें 26 मई को होने वाले फाइनल मैच पर टिकी हैं, लेकिन फाइनल मैच से पहले मिनी फाइनल मैच की तरह 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच को देखा जा रहा है। शनिवार की शाम को पूरा इंडिया की नजरें इस पर आने वाली हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 2 सबसे बड़े सुपर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की टीमों की इस जंग में रोमांच अपने पूरे चरम पर रहने वाला है।

मेगा मैच के लिए तैयार दिख रही है आरसीबी

आईपीएल के इस सीजन के 68वें मैच में जब आरसीबी और सीएसके टकराएंगी तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की नजरें सीधे प्लेऑफ के टिकट पर होगी। तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ में एन्ट्री करने के इरादें से उतरेगी। फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम आरसीबी में यहां जीत बहुत जरूरी है। आरसीबी ने पिछले लगातार 5 मैच में जीत हासिल की है, ऐसे में वो अपनी उसी लय को बरकरार रखते हुए प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाने के इरादें से खेलेगी।

IPL 2024
RCB vs CSK Rain

ये भी पढ़े-Team India Coach: ना द्रविड़, ना लक्ष्मण… धोनी के ‘गुरू’ बनेंगे टीम इंडिया के नए गुरु!

क्या एक बार फिर से आरसीबी को मिलेगा किस्मत का धोखा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन किया है और साथ ही 18 मई को उनका जो संयोग जुड़ रहा है, वो देखते हुए तो उनके जीतने की उम्मीदें की जा सकती है, लेकिन अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी किंग कोहली की टीम को एक बार फिर से किस्मत का धोखा मिल सकता है। आरसीबी के लिए सीएसके को बड़े मार्जिंन से हराने पर ही प्लेऑफ का टिकट तय हो पाएगा। लेकिन रेड गोल्ड जर्सी वाली इस टीम के प्लेयर्स और फैंस हर कोई इस वक्त टेंशन में हैं।

बेंगलुरू में बारिश के आसार, कैसे होगा आरसीबी का बेड़ा पार

अब आरसीबी को इस मैच में धोखा कैसे हो सकता है, इस बारे में हम आपको बताते हैं। क्योंकि शनिवार के दिन बेंगलुरू में होने वाले इस मैच में बारिश के पूरे आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो बेंगलुरू में 18 मई के दिन करीब 90 प्रतिशत चांस हैं कि यहां पर बारिश मैच का मजा किरकिरा कर देगी। यानी जीत की पटरी पर सवाल आरसीबी की गाड़ी पर मौसम की मार ब्रेक लगा सकती है। इसे खुद आरसीबी की टीम भी मान रही है, तभी तो उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमेंम कर्ण शर्मा की तस्वीर के साथ लिखा है Rain Rain Go Away, इसके साथ ही कैप्शन में लिखा कि “हम तो यही चाहते हैं कि शनिवार को आरसीबी के लिए बाउंड्री और विकेटों की बारिश हो।“

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...