IPL 2024: क्या हार्दिक का रोहित-बुमराह के साथ सबकुछ नहीं है सही, इस वीडियो में हार्दिक ने दोनों स्टार्स को कर दिया इग्नोर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन का आगाज होने के बाद अब इसका रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मेगा इवेंट के इस बार के सीजन में एक के बाद एक रोचक मैच देखने को मिल रहे हैं। जहां रविवार को भी डबल हेडर मैच खेले गए। इस सीजन के पहले सुपर संडे के दूसरे मैच में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने रोमांचक अंदाज में 6 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में हार्दिक पंड्या अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते ही फिर से हार्दिक फैंस के निशानें पर

मुंबई इंडियंस का दामन थामने के बाद हार्दिक पंड्या पहली बार इस नीली जर्सी वाली टीम की कप्तानी करने उतरे। जहां मैच काफी शानदार रहा। यहां मुंबई इंडियंस की टीम एक समय तो जीत के बहुत ही करीब थी, लेकिन आखिर में पारी लड़खड़ा गई और टीम को 6 रनों से अपने ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक अपनी नई टीम को पहले मैच में जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन इस मैच में अपनी कुछ एक्टिविटी से ऐसा दिखाया कि वो फिर से रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस के निशानें पर आ गए हैं।

IPL 2024
Rohit Sharma-Hardik Pandya

ये भी पढ़े-IPL 2024: महेन्द्र सिंह धोनी ने क्यों छोड़ी CSK की कप्तानी, इस पूर्व क्रिकेटर ने बतायी ऐसी वजह जो सपने में नहीं सोच सकते आप

हार्दिक पंड्या नहीं सुन रहे हैं सीनियर रोहित और बुमराह की बात

जब से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है, उसके बाद से ही मीडिया में खबरें उठती रही हैं, कि इससे मुंबई की टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह खुश नहीं हैं। वहीं फैंस भी हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से नाखुश हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में हार्दिक पंड्या के साथ जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के रिश्तें ठीक नहीं है, ऐसा लगने लगा है। क्योंकि यहां पर हार्दिक पंड्या कप्तानी के घमंड में इतने चूर हो गए हैं कि वो मुंबई इंडियंस के इन दोनों दिग्गजों को बिल्कुल ही नजरअंदाज कर रहे हैं।

हार्दिक कर देते हैं बुमराह-रोहित की बात को इग्नोर, वीडियो आया सामने

जी हां…. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे, तभी हार्दिक उन्हें कुछ बताते हैं। रोहित शर्मा भी वहीं पर खड़े दिख रहे हैं। हार्दिक पंड्या इस दौरान कुछ बताते हैं, लेकिन रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह उन्हें कुछ कहना चाहते हैं। हार्दिक को साफ देखा जा रहा है कि वो इन दोनों की बात को अनसुना करके आगे निकल जाते हैं। इससे बुमराह और रोहित दोनों नाराजगी भी जाहिर करते हुए दिखायी पड़ते हैं। अब इस वीडियो की सच्चाई क्या है ये तो हम नहीं जानते हैं, लेकिन जो दिख रहा है उससे तो माना जा रहा है कि सबकुछ सही नहीं है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...