Home क्रिकेट IPL 2024: महेन्द्र सिंह धोनी ने क्यों छोड़ी CSK की कप्तानी, इस...

IPL 2024: महेन्द्र सिंह धोनी ने क्यों छोड़ी CSK की कप्तानी, इस पूर्व क्रिकेटर ने बतायी ऐसी वजह जो सपने में नहीं सोच सकते आप

1016

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी एक नायाब कप्तान, विकेटकीपर और फिनिशर रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से दुनिया के क्रिकेट को सालों तक हैरान किया। एमएस धोनी जिस तरह से अपने खेल से हर किसी को चौंका देते हैं, उसी तरह से वो अक्सर ही अपने फैसलों से भी हैरान कर देते हैं। माही एक अलग ही दिमाग वाला इंसान है, क्योंकि वो कब क्या कदम उठा दें भनक तक नहीं लगने देते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार आईपीएल के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले किया। जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर वाकई में सबको चौंका दिया।

IPL 2024
MS Dhoni

धोनी ने एक बार फिर से कप्तानी छोड़कर कर दिया हैरान

महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट कप्तानी से लेकर वनडे और टी20 कप्तानी छोड़ने में भी किसी को कुछ आहट नहीं होने दी। इसके बाद जब उन्होंने रिटायरमेंट लिया तब भी लोग काफी सरप्राइज हो गए। माही अक्सर ही अपने ऐसे फैसलों से लोगों को सोचने पर मजबूत कर देते हैं। ऐसे में एक बार फिर से फैंस से लेकर बड़े-बड़े क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी सोचने पर मजबूर हो गए कि ये अचानक ही धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवड़ को कप्तानी सौंप कैसे दी?

IPL 2024
MS Dhoni

ये भी पढ़े-IPL 2024: आरसीबी का फिर टूटा चेपॉक में जीतने का सपना, लेकिन हार के बीच किंग कोहली ने रच दिया इतिहास

सहवाग ने बताया धोनी ने क्यों छोड़ी कप्तानी

महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर अलग-अलग राय मिल रही है। जिसमें इंडिया के एक पूर्व लीजेंड क्रिकेटर ने बड़ा ही हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने किस वजह से कप्तानी को छोड़नें का फैसला किया। ये बड़ी किसी और से नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व खतरनाक खिलाड़ी रहे वीरेन्द्र सहवाग ने की है। वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले मैच में खेल रहे थे, और जिस तरह के वो क्रिकेटर हैं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर उसका दबाव हो ही नहीं सकता है। धोनी ने ये फैसला सिर्फ और सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के अच्छे भविष्य को देखते हुए लिया है।

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य को देखते हुए लिया फैसला

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता है कि एमएस धोनी पर अपनी विकेटकीपिंग को लेकर कोई प्रेशर था, जिसकी वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ी हो। वो अपनी ही तरह से विकेटकीपिंग करते हैं और पास वाली छोड़ते वहीं है और दूर वाली छेड़ते नहीं हैं। उन्होंने विकेट के पीछे से द्रविड़ का और पार्थिव पटेल का पैक अप करवा दिया। धोनी ने 2 साल पहले जडेजा को कप्तानी दी थी। मैं उनके लक फैक्टर को भी मानता हूं जिसकी वजह से हमने 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जीते।