IPL 2024:  एक ओवर में 5 छक्के खाने से लेकर 5 गेंद में 11 रन डिफेंड करने तक, इस युवा गेंदबाज के जीरो से हीरो की कहानी

IPL 2024:  क्रिकेट जगत का सबसे चुनौतीपूर्ण मंच… इस मंच पर कभी कोई विलेन बन जाता है… तो कभी कोई नायक बनकर सामने आता है। कभी कोई खिलाड़ी प्रेशर में पूरी तरह से पानी-पानी हो जाता है तो कभी उसी प्रेशर में रातों-रात स्टार बन जाता है। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने प्रेशर में ही दो अलग-अलग किरदार निभाए। एक बार जब प्रेशर आया तो विलेन बन बैठा…. लेकिन ऐसा ही प्रेशर फिर आया तो अपनी टीम के लिए नायक बना और जीत की सौगात लेकर आया।

एक ओवर में 29 रन लुटाने से लेकर 5 गेंद में 11 रन डिफेंड करने का सफर

ये कहानी है उस खिलाड़ी की जो अपनी टीम के लिए एक ओवर में 29 रन तक नहीं बचा सका, लेकिन वही खिलाड़ी जब वैसे ही प्रेशर में गेंदबाजी करने उतरा… जिनके सामने वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक फिनिशर में शुमार 2 ऐसे बल्लेबाज… जो एक ओवर में 25 से 30 रन बनाने की कुव्वत रखते हैं…. ऐसे बल्लेबाजों के सामने आखिरी 5 गेंद में 11 रन को डिफेंड किया। डिफेंड ही नहीं किया बल्कि आखिरी 5 गेंद में सिर्फ 1 रन खर्च कर अपनी टीम को जीत दिला दी। जीत नहीं बल्कि प्लेऑफ का टिकट अपनी टीम की झोली में डाल दिया।

IPL 2024
Yash Dayal GT

ये भी पढ़े-IPL 2024: पंजाब किंग्स इस सीजन का सफर नए कप्तान के साथ करेगी खत्म, धवन और कुरेन की गैरमौजूदगी में ये स्टार खिलाड़ी करेगा लीड

वो गेंदबाज जिन्होंने धोनी-जडेजा को नहीं बनाने दिए 5 गेंद में 11 रन

ये खिलाड़ी हैं… यश दयाल…. आज से ठीक 2 साल पहले 2022 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की जर्सी में यश दयाल से आखिरी ओवर में 29 रन नहीं बचे। वही यश अब 2 साल बाद जब आखिरी ओवर के चैलेंज में उतरे… जहां उनके सामने महेन्द्र सिंह धोनी, रवीन्द्र जडेजा जैसे बहुत ही बड़े फिनिशर खड़े थे। लेकिन यहां यश दयाल ने गजब की गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। यश दयाल कैसे एक ओवर में 29 रन लुटाने से लेकर बने 5 गेंद में 11 रन डिफेंड करने वाले खिलाड़ी…. चलिए जानते हैं पूरी कहानी…

यश दयाल ने आरसीबी के लिए कराया प्लेऑफ का टिकट कंफर्म

यश दयाल…. यूपी के इस गेंदबाज के लिए 2022 का पहला आईपीएल सीजन था, जब गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलने वाले यश दयाल के सामने केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह थे। आखिरी ओवर में यश दयाल को 29 रन बचाने थे, वैसे ये एक गेंदबाज के लिए मुश्किल नहीं होता… लेकिन रिंकू सिंह ने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर यश दयाल को पूरी तरह से तोड़ दिया। इस धुलाई के बाद गुजरात ने यश दयाल से नाता तोड़ दिया, लेकिन रेड-गोल्ड जर्सी वाली टीम आरसीबी ने दयाल को थाम लिया।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यश दयाल को करने थे 17 रन डिफेंड

आरसीबी ने इस सीजन यश दयाल को पूरे मौके दिए। जहां अब ये गेंदबाज एक ऐसे एनकाउंटर में आखिरी ओवर लेकर उतरा जहां आरसीबी की जीत तो तय थी, लेकिन प्लेऑफ का टिकट कंफर्म करने के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। आरसीबी को अंतिम ओवर में धोनी और जडेजा जैसे 2 बड़े बल्लेबाजों के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 17 रन बचाने थे। दयाल की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ दिया। अब 5 गेंद में 11 रन रोकने थे, जो बहुत ही मुश्किल था, क्योंकि सामने धोनी थे… उनके सामने तो वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े-बड़े गेंदबाजों की हवा निकल जाती है। ऐसे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि दयाल यहां पर 11 रन डिफेंड कर पाएंगे। आरसीबी के फैंस निराशा में डूबे नजर आ रहे थे, यहां तक कि आरसीबी के कुछ प्लेयर्स को भी प्लेऑफ में जगह बनाने का विश्वास नहीं था,

आखिरी 5 गेंद में सिर्फ 1 रन और धोनी का विकेट लेकर बने जीरो से हीरो

लेकिन यश दयाल के मन में कुछ और चल रहा था। पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर दयाल ने धोनी के बड़े विकेट को हासिल किया। जिसके बाद मैच में रोमांच आ गया। यहां भी 4 गेंद में 11 रन बचाने थे, फिर भी बैटिंग टीम का पलड़ा भारी था, लेकिन अगली 4 गेंद में यश दयाल ने सिर्फ 2 रन खर्च किए और अपनी टीम के लिए प्लेऑफ का टिकट कंफर्म कर दिया। यश दयाल जो एक ओवर में 29 रन नहीं बचा सके, उन्होंने यहां 5 गेंद में सिर्फ 1 रन खर्च कर अद्भूत कारनामा किया।

पूरे लेख को पढ़ें

क्रिकेट की हर खबर हिंदी में पढ़ते रहें। ताज़ा अपडेट, विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

पूरा लेख पढ़ें
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।