IPL 2024: प्लेऑफ की रेस में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही मुंबई इडियंस को बड़ा झटका, खतरनाक फॉर्म में चल रहा ये स्टार खिलाड़ी बाहर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन में इस वक्त तो सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। हर मैच के बाद टॉप-4 की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है। जिसमें अब तक हर दिन के बाद उतार-चढ़ाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। जिसमें 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपने आप को बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस की टीम की राह आसान नजर नहीं आ रही है, जिनके लिए अब हर एक मैच करो या मरो की स्थिति में फंसता जा रहा है।

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी बाहर

एक तरफ तो मुंबई पलटन प्ले ऑफ में अपने आपको बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, तो दूसरी तरफ टीम को एक करारा झटका लगा है, जिनकी टीम का शानदार फॉर्म में चल रहा एक खिलाड़ी बाहर हो चुका है। जिससे मुंबई इंडियंस की टीम को एक बहुत ही करारा झटका लगा है। जी हां… मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी आईपीएल के इस सीजन में अब आने वाले मैचों में नजर नहीं आएंगे। जिससे मुंबई इंडियंस की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है।

IPL 2024
Mumbai Indians

ये भी पढ़े-IPL 2024: पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद सेंचुरी किंग जॉनी बेयरेस्टो ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

स्टार ऑलराउंडर गेराल्ड कोएट्जी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है, जो काफी उतार-चढ़ाव का सामना कर रही है। टीम के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, जिन्होंने इस सीजन में 12 विकेट लेकर अपने आपको पर्पल कैप की रेस में बनाए रखा था, लेकिन अब कोएट्जी चोट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में बाहर होना पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से उन्हें आने वाले कुछ और मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह नहीं है आसान

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनकक रहा है। जिन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में 5 मैच गंवाएं हैं तो वहीं वो केवल 3 मैच ही जीत सके हैं। मुंबई के लिए यहां से लगभग हर एक मैच में जीत जरूरी है। जिससे वो प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी। लेकिन वहीं एक या 2 मैच हारने पर वो रन रेट के समीकरण में फंस जाएगी। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेराल्ड कोएट्जी की जगह पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को मौका दिया। ल्यूक वुड के लिए आईपीएल का डेब्यू हो रहा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...