KKR के खिलाफ प्लेइंग 11 में इन 3 बदलावों के साथ उतर सकती है CSK, नंबर 2 के पास हैं कोलकाता की टीम में रहने का अनुभव

CSK : आज (08 अप्रैल) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (CSK VS KKR) के बीच में सीजन का 22वां मुक़ाबला चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को पिछले 2 आईपीएल मुक़ाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले में अपने प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव करते हुए अपने आप को कोलकाता नाईट राइडर्स जैसी मजबूत टीम के सामने जीतने का अच्छा मौका देते हुए नज़र आ सकती है. उससे भी दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले में अपनी प्लेइंग 11 में कोलकाता के लिए खेल चूके इस ऑलराउंडर को मौका देते हुए नज़र आ सकती है.

KKR के खिलाफ इन 3 बदलावों के साथ उतर सकती है CSK

मुस्ताफिजुर रहमान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में सबसे सफल गेंदबाज़ साबित होने वाले मुस्ताफिजुर रहमान ने टीम के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुक़ाबले को मिस किया था. मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) इस मुक़ाबले के दौरान अपने मुल्क बांग्लादेश वापिस लौट गए थे. ऐसे में मुस्ताफिजुर रहमान कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले में बार फिर प्लेइंग 11 में वापसी करते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : वानिंदु हसरंगा के बाद SRH को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज भी हुआ PBKS के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर

शार्दुल ठाकुर

आईपीएल 2024 ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रैंचाइज़ी ने अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया था लेकिन आईपीएल 2024 के सीजन में शार्दुल ठाकुर को अब तक एक मुक़ाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2023 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम स्क्वाड में शामिल थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट शार्दुल ठाकुर को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले में प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला करते हुए नज़र आ सकती है.

मथीशा पथिराना

सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुक़ाबले में मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) भी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे. ऐसे में मथीशा पथिराना भी एक मैच के ब्रेक के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले में प्लेइंग 11 में कमबैक करते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की काया पलट करने के लिए ऋषभ ने लिया बड़ा फैसला, 30 वर्षीय इस धाकड़ गेंदबाज को किया टीम में शामिल

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...