Home क्रिकेट IPL 2024: क्या महेन्द्र सिंह धोनी हो गए हैं चोटिल? फैंस का...

IPL 2024: क्या महेन्द्र सिंह धोनी हो गए हैं चोटिल? फैंस का दिल तोड़ देगा ये वीडियो

301

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन में फैंस जो देखना चाह रहे थे, उनकी वो चाहत पूरी हो रही है। हर एक की पसंद महेन्द्र सिंह धोनी को इस बार फैंस मैदान में देखना चाहते थे, और वो उनकी वो ख्वाहिश पूरी हो रही है। इस ख्वाहिश के साथ ही फैंस को महेन्द्र सिंह धोनी का विंटेज अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने माही के प्रशंसकों की खुशी में चार चांद लगा दिए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से अपना पुराना फिनिशर रोल का ट्रेलर दिखाकर फैंस को खुशी से पागल कर दिया है।

IPL 2024
MS Dhoni

माही के विंटेज अवतार ने फैंस को कर दिया खुश

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को माही का जबरदस्त मैजिक देखने को मिला, जिन्होंने अपनी बैटिंग में केवल 4 गेंद खेली, लेकिन पूरे वानखेड़े को झमने पर मजबूर कर दिया। एमएस धोनी ने इस मैच में बल्ला लेकर आते ही धूम-धड़ाका कर दिया, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 3 छक्के लगाएं तो साथ ही अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर 5 गेंद में 500 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बना डाले। इस मैजिकल खिलाड़ी के इस प्रदर्शन के बाद फैंस गदगद हैं और वो अगले मैच में फिर से माही के इसी अवतार को देखना चाहते हैं।

IPL 2024
MS Dhoni

ये भी पढ़े-Hardik Pandya:  क्या हार्दिक पंड्या फिटनेस के नाम पर दे रहे हैं धोखा?  इस स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर खड़े हुए सवाल

धोनी की पारी से खुश फैंस का दिल तोड़ सकता है ये वीडियो

लेकिन जो फैंस महेन्द्र सिंह धोनी की आने वाले मैचों में ऐसी ही धमाकेदार पारी का इंतजार कर रहे हैं, उन फैंस का दिल टूट सकता है। जी हां…. धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद ना केवल सीएसके के फैंस का बल्कि धोनी के करोड़ों फैंस को झटका लग सकता है। जहां महेन्द्र सिंह धोनी को लंगड़ाते हुए चलते देखा गया। साथ ही उनके घुटने पर एक पट्टा भी बंधे देखा गया। ये वीडियो जीत के बाद होटल लौटने का है। जहां धोनी ठीक से चल नहीं पाते हुए नजर आए। इस वीडियो ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है कि कहीं धोनी अगले मैच से बाहर ना हो जाए।

देखे वीडियो

एमएस धोनी को लगी है चोट, लंगड़ाते हुए नजर आए माही

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में इस, लीजेंड विकेटकीपर को उनकी टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की एक गेंद विकेटकीपिंग के दौरान लग गई थी, जिसके बाद धोनी को तकलीफ में देखा गया था। तभी से संदेह जताया जा रहा था कि उनके गेंद जोर से लगी है। उस वक्त तो धोनी असहज जरूर महसूस कर रहे थे, लेकिन वो मैदान में डटे रहे। इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को होटल में जाते देखा और वहां धोनी को जिस हाल में लंगड़ाते हुए देखा गया, ये वीडियो फैंस का दिल तोड़ सकता है। वैसे अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई खबर तो नहीं आयी है, लेकिन धोनी के अगले मैच से बाहर होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।