Home क्रिकेट IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, ये स्टार खिलाड़ी टीम...

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, ये स्टार खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ अचानक लौटा अपने देश

614

IPL  2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन में 10 टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। आईपीएल के इस सीजन में हर मैच के बाद अब प्लेऑफ की रेस रोचक होती जा रही है। जिसमें अभी सभी टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मौजूद हैं। इसी बीच इस सीजन उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन का सामना कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बहुत ही बुरी खबर मिली है, जो उनके प्लेऑफ के समीकरण तक को खराब कर सकती है। एक ऐसी खबर जिसके बाद ना केवल दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्कि उनके फैंस को भी झटका लगने वाला है।

IPL 2024
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी ने छोड़ा साथ

जी हां… आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में खराब दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के एक स्टार मैच विनर खिलाड़ी ने अचानक ही साथ छोड़ दिया है, और ये स्टार खिलाड़ी अपने देश लौट गया है। जिसके बाद अब इस मैच विनर खिलाड़ी के पूरे सीजन से ही बाहर होने की संभावना जतायी जा रही है। जिससे दिल्ली कैपिटल्स के अरमानों को तगड़ा झटका लगने वाला है।

IPL 2024
Mitchell Marsh

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024:  वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन? केएल राहुल या ऋषभ पंत नहीं बल्कि इस स्टार खिलाड़ी ने ठोका दावा

चोटिल मिचेल मार्श ने टीम का साथ छोड़ ऑस्ट्रेलिया हुए रवाना

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने टीम का साथ छोड़ दिया है और वो अपने देश ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। मिचेल मार्श दिल्ली की टीम के खास खिलाड़ी थे, जिन्होंने शुरुआती 4 मैच खेले। जिसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट आ गई और वो इस चोट की वजह से आखिरी 2 मैच नहीं खेल पाए थे। अचानक ही मिचेल मार्श ने अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट का इलाज ऑस्ट्रेलिया में ही कराने का फैसला किया और वो अब इस चोट के इलाज के लिए अपने देश लौट गए हैं।

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया में ही कराएंगे इलाज, टूर्नामेंट से बाहर होना तय

मिचेल मार्श की वापसी अब बहुत मुश्किल दिख रही है। वो अपनी इस चोट का ऑस्ट्रेलिया में इलाज कराएंगे और वो अगर जल्द ही पूरी तरह से फिट होते हैं तो वापस आएंगे। लेकिन इसकी संभावना काफी कम लग रही है। वो अब वहीं पर चोट से उबरने के बाद अपनी फिटनेस पर काम कर सकते हैं। क्योंकि जून में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। जहां मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कब तक फिट हो पाते हैं। नहीं तो ये दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बहुत ब़ड़ा झटका होगा। क्योंकि इस स्टार ऑलराउंडर खिलाडी को रिप्लेस करना आसान नहीं होने वाला है।