IPL 2023: लखनऊ से मिली हार पर रोहित शर्मा भड़के, सीधे तौर पर इन्हें ठहरा दिया हार का जिम्मेदार

IPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में हर एक मैच प्लेऑफ की रेस के लिए अहम बन चुका है, इसी बीच मंगलवार को लखनऊ सुपरजॉयंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमें करो या मरो की स्थिति के साथ उतरी थी, जहां लखनऊ ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 5 रनों से हराने के साथ ही प्लेऑफ के लिए अपने मजबूत कदम आगे बढ़ा दिए हैं, तो वहीं मुंबई इंडियंस की राह अब थोड़ी मुश्किल बना दी है।

लखनऊ के खिलाफ हार ने मुंबई इंडियंस को उलझाया

लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक जबरदस्त रोमांच की उम्मीद थी, मैच भी वैसा ही हुआ जहां फैंस को आखिरी गेंद पर सांसे रोक देने वाला मैच देखने को मिला, जहां आखिर में जीत की दावेदार दिख रही रोहित शर्मा एंड कंपनी को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 5 रन से मात देने के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए आगे की डगर को थोड़ा सा उलझा दिया है।

IPL 2023
IPL 2023

ये भी पढ़े- IPL 2023: लखनऊ सुपरजॉयंट्स से होने वाले मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को मिली बुरी खबर, इस युवा खिलाड़ी को कुत्ते ने काटा

लखनऊ सुपरजॉयंट्स से मिली हार कप्तान रोहित शर्मा निराश

मुंबई इंडियंस इस मैच में अंतिम समय तक आगे मानी जा रही थी, जहां आखिरी ओवर में जरूरी 11 रन नहीं बन सके और मैच में उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। इस तरह से मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बहुत ही निराश दिखे, जहां उन्होंने इस मैच में हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है, रोहित ने अंतिम 3 ओवर में बहुत ही ज्यादा रन लुटाने को हार की वजह माना है।

गेंदबाजों को माना हार का जिम्मेदार, कहा अंतिम 3 ओवर में लुटाएं रन

मैच प्रेजेंटेशन में हिटमैन ने कहा कि, हम अच्छा खेले ही नहीं। कुछ पल आये थे जिन्हें भुनाना चाहिये था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा।’’

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ के 177 रन के जवाब में लक्ष्य का पीछा कर रही थी, जहां कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 10 ओवर से भी पहले ही 90 रनों की ठोस और जीत वाली शुरुआत की थी, लेकिन बाद में बल्लेबाजी डगमगा गई और टीम मंजिल से 5 रन दूर रह गई। पिच को लेकर मुंबई पलटन के कप्तान ने कहा कि, हमने पिच का अच्छा आकलन किया था। यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी। हमने दूसरे हाफ में लय खो दी। गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले।

इसके बाद उन्होंने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के इस बार प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना पर सवाल को लेकर कहा कि, मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या कहते हैं। हमें अगला मैच हर हालत में जीतना है।’’

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...