IPL 2023: लखनऊ सुपरजॉयंट्स से होने वाले मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को मिली बुरी खबर, इस युवा खिलाड़ी को कुत्ते ने काटा

IPL 2023:  क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने पूरे रोमांच के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। इस मेगा टी20 सीरीज में मैचों के बढ़ते कारवें के बीच अब सभी टीमें प्लेऑफ की होड़ में अपने आपको बनाए रखने के इरादें से खेल रही हैं। इस बार के सत्र में अब तक केवल गुजरात टाइटंस ही प्लेऑफ में प्रवेश कर सकी है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है, लेकिन अभी भी बचे हुए 3 स्थानों के लिए 7 टीमें पूरा जोर लगा रही हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, खुद अर्जुन ने किया खुलासा

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई टीमों में लखनऊ सुपरजॉयंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भी हैं। ये दोनों ही टीमें अंतिम-4 में अपने आपको सुरक्षित करने के रूप में देख रही हैं, जिनके बीच आज लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में अहम मैच खेला जाना है। मंगलवार की शाम को दोनों ही टीमों के बीच ये खास टक्कर होने जा रही है, लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस को एक बुरी खबर मिली है, जहां उनका एक युवा स्टार खिलाड़ी कुत्ते से चोट खा बैठा है।

IPL 2023
IPL 2023

ये भी पढ़े- IPL 2023: कब आया आरसीबी के तरफ से कॉल, क्या कर रहे थे केदार जाधव, जानें केदार जाधव की आरसीबी से जुड़ने की कहानी, उन्हीं की जुबानी

अर्जुन को 13 मई को कुत्ते ने काटा था

जी हां… मुंबई इंडियंस की टीम के युवा उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपरजॉयंट्स से होने वाले इस मैच से ठीक पहले कुत्ते ने काट खाया है, जिसके बाद भी फिलहाल वो टीम के साथ बने हुए हैं। मीडियो रिपोर्ट्स की माने तो द ग्रेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 13 मई के दिन कुत्ते ने काट लिया है। इसके बाद उनका कुत्ते के काटने का इलाज चल रहा है।

इस साल जूनियर तेंदुलकर ने खेले हैं 4 मैच, 3 विकेट किए अपने नाम

मुंबई इंडियंस को आज लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ उनके ही घर में एक अहम मैच खेलना है, इस मैच में मुंबई पूरे फॉर्म के साथ उतरेगी, जिनका पिछले मैचों में जबरदस्त फॉर्म दिखा है। वहीं अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वो फिलहाल प्लेइंग-11 से दूर हैं, लेकिन इस साल उनके डेब्यू का इंतजार खत्म हुआ। उन्हें इस सत्र में कुल 4 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...