IPL 2023: आईपीएल से बाहर होने के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल, आरसीबी के फैंस के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

IPL 2023: विश्व क्रिकेट के सबसे फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे फेवरेट टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का एक बार फिर से खिताब जीतने का सपना टूट गया है। साल 2008 से ही टीम फ्रैंचाइजी और डाई हार्ट फैंस को अपनी टीम आरसीबी के हाथ में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी देखना चाहते हैं। उसी तरह से इस बार भी टीम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा और उनका खिताब जीतने का इंतजार एक और साल बढ़ गया है।

आरसीबी के बाहर होने पर विराट कोहली का इमोशनल मैसेज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक बार फिर से चैलेंज पर खरा नहीं उतरने के बाद  फैंस बहुत ही मायूस हैं। फैंस के साथ ही टीम के खिलाड़ी भी एक बार फिर से चूक होने के बाद काफी निराश हैं। आरसीबी की हार के करीब 2 दिन पूरे होने को हैं, लेकिन अभी तक फैंस के दिलों-दिमाग से ये हार बाहर नहीं निकल पा रही है, इसी निराशा के बीच आरसीबी की धड़कन विराट कोहली का अपने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज आया है।

ये भी पढ़े- WTC FINAL 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की उड़ान भरेंगे ये टीम इंडिया के ये 7 खिलाड़ी

IPL 2023
IPL 2023

विराट ने जताया समर्थकों का आभार

आरसीबी के आखिरी 2 मैचों में लगातार 2 शतक पूरा करने वाले किंग कोहली के लिए इस टीम के फैंस की दीवानगी का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। अपने इस सबसे चहेते खिलाड़ी की ओर से फैंस के लिए एक बहुत ही भावुक संदेश आया है, जिसमें कोहली ने अपनी टीम के फैंस का आभार जताया है और उन्हें सिर ऊंचा रखने की बात कही है। कोहली की इस बात से फैंस भी अपने आपको फिर से इस मायूसी के दौर से उबार सकते हैं।

निराश जरूर हैं, लेकिन अपना सिर रखे ऊंचा

विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें एक साथ 3 तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में कोहली ने Thank You Bengaluru लिखा और इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “इस सीजन कुछ ऐसे पल थे जो कभी नहीं भूले जा सकते, लेकिन हम अपने लक्ष्य से थोड़ा पहले चूक गए। हम निराश जरूर हैं लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। मैं टीम के लॉयल(वफादार) समर्थकों के प्रति आभारी हूं। मैं अपनी टीम को कोच, मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारा लक्ष्य अगली बार और अधिक मजबूती से वापसी करने पर है।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...