IND vs SA Test Series: टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टेस्ट सीरीज से बाहर, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। जहां इन दिनों दोनों ही टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज को खत्म करने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है, इसी बीच 26 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही हैं। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए कईं सीनियर खिलाड़ी वापसे करने वाले हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी चोट के चलते इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ईशान किशन

मोहम्मद शमी का टेस्ट टीम से बाहर होना भारी झटका है। इसी बीच टीम इंडिया को एक और करारा झटका लगा है। जहां टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इस टेस्ट सीरीज से हट गए हैं। ईशान किशन को टेस्ट सीरीज में प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अचानक ही टेस्ट स्क्वॉड से अपना नाम वापस ले लिया है। जिससे अब भारतीय टीम को इनकी खमी खलती हुई नजर आ सकती है।

IND vs SA Test Series
Ishan Kishan

ये भी पढ़े- IPL 2024: रोहित शर्मा को हटाने पर मुंबई इंडियंस के गुस्साएं फैंस को आरसीबी पूर्व के दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह, कहा- ‘आप हो जाए खुश’

ईशान किशन की जगह बीसीसीआई ने केएस भरत को चुना रिप्लेसमेंट

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन किसी चोट से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि उन्होंने अपना व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से टेस्ट स्क्वॉड से बाहर होने का अनुरोध किया था, जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार करने के बाद ही ईशान किशन के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। किशन की जगह इस 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को चुना गया है। जो अब जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के लिए इस टेस्ट सीरीज में शामिल होने के लिए उड़ान भरेंगे।

निजी कारणों के चलते ईशान किशन हुए बाहर

26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के दिन शुरू हो रही इस 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से ईशान किशन किन कारणों की वजह से हटे हैं, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अपना निजी कारण बताया है। टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। वहीं केएस भरत को शामिल किया गया है, जिन्हें विकेटकीपर की भूमिका में देखा जा सकता है। वैसे टीम के पास केएल राहुल के रूप में एक और विकेटकीपर बल्लेबाज है, लेकिन वो बतौर बल्लेबाज ही खेल सकते हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...