IND vs PAK: विश्व कप मैचों को लेकर पाकिस्तान के खेल मंत्री ने दी बड़ी धमकी, कहा, एशिया कप में खेलने आएंगे तभी विश्व कप के लिए भारत भेजेंगे टीम

IND vs PAK:  भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्व 2023 को लेकर बीसीसीआई की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस मेगा इवेंट का शेड्यूल पिछले ही दिनों जारी होने के बाद तो अब इसमें भाग लेने वाली सभी टीमें भी उत्साहित हैं। जिसमें एक टीम पाकिस्तान भी भारत में विश्व कप खेलने को लेकर काफी ज्यादा बेताब है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कप्तान हर कोई यहां पर खेलने को लेकर तैयार हैं।

पाकिस्तान ने फिर से भारत में ना खेलने का अलापा राग

पाक टीम के खिलाड़ियों को तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या वहां की सरकार को किसी ना किसी तरह से इस मामले में अपना रिएक्शन देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्व खिलाड़ियों के बाद पीसीबी की तरफ से आनाकानी करते हुए देखा गया था, तो अब पाकिस्तान सरकार ही इस मामले में कूद गई और ये कह दिया है कि भारत में विश्व कप के लिए तभी जाएंगे जब वो एशिया कप में हिस्सा लेने पाकिस्तान आती है।

IND vs PAK
IND vs PAK

ये भी पढ़े- ACC Emerging Asia Cup 2023: भारतीय टीम का हुआ चयन, इस युवा स्टार खिलाड़ी को मिली टीम की कमान तो कईं आईपीएल स्टार खिलाड़ी शामिल

खेल मंत्री एहसान मजारी की धमकी

जी हां… पाकिस्तान सरकार के खेल मंत्री ने बड़ा बयान दिया है और धमकी भरे लहजे में बड़ी बात कही है। जिसके बाद अब ये मुद्दा तूल पकड़ सकता है। पाक सरकार में खेल मंत्री एहसान मजारी ने कह दिया कि भारत एशिया कप में हिस्सा लेने पाकिस्तान आएगी, तभी वो अपनी टीम को भारत में विश्व कप के लिए भेजेंगे।

पाक खेल मंत्री ने कहा, भारत आएगी, तभी भेजेंगे टीम

एहसान मजारी ने रविवार को कहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मेरे मंत्रालय के अंतर्गत आता है। अगर भारत एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना चाहता है तो हम भी भारत में नहीं खेलेंगे और विश्व कप में हमारे मैच का आयोजन भी न्यूट्रल वेन्यू पर होना चाहिए।

मजारी ने आगे कहा कि, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो उच्च स्तरीय कमिटी की अध्यक्षता करेंगे और इस कमिटी में मैं भी एक सदस्य हूं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। प्रधानमंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। पाकिस्तान की टीम एशिया कप की मेजबान देश है, देश के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि एशिया कप का आयोजन पूरी तरह पाकिस्तान में हो।

भारत सरकार पर लगाया राजनीति करने का आरोप

इसके बाद खेल मंत्री ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वो खेल को राजनीति को खेल के बीच ला रहा है। उन्होंने कहा कि भारत खेल को राजनीति में लाना चाहता है। मुझे नहीं समझ में आता कि भारतीय क्रिकेट टीम को वहां की सरकार पाकिस्तान क्यों नहीं भेजना चाहती, जबकि भारतीय फुटबॉल, हॉकी और शतरंज की टीम पाकिस्तान का दौरा करती है।

इसके बाद मजारी ने सुरक्षा के सवाल पर कहा कि, यह कोई मसला ही नहीं है, अभी हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम हमारे यहां से खेलकर गई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी यहां खेला है, पाकिस्तान सुपर लीग में दुनिया भर के विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। सुरक्षा का कारण सिर्फ एक बहाना है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...