IND vs ENG:भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में एजबेस्टन का कैसा रहेगा मौसम, क्या होगा पिच का मिजाज, जानें Weather and Pitch Report

IND vs ENG Edgbaston Weather and Pitch Report: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच अब अपने दूसरे टेस्ट मैच की तरफ बढ़ रहा है। जहां दोनों ही टीमों के बीच 2 जुलाई से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। जिसके बाद अब वो दूसरे मैच में जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादें से मैदान में उतरेंगे, तो वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ बराबरी पर टिकी हैं।

एजबेस्टन में कैसा होगा Weather and Pitch Report

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तो पूरी तरह से तैयार हैं, तो साथ ही इस मैच के लिए फैंस भी सीट की पेटी बांध चुके हैं। जिन्हें इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन साथ ही इस मैच के मौसम पर भी फैंस की नजरें टिकी होंगी। साथ ही पिच रिपोर्ट जानने को लेकर भी फैंस उत्सुक होंगे। चलिए जानते हैं एजबेस्टन की वेदर एंड पिच रिपोर्ट (Edgbaston Weather and Pitch Report)

ये भी पढ़े-इंग्लैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय दल का चयन, CSK के स्टार बैटर की हुई टीम इंडिया से छुट्टी

एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट के दौरान कैसा होगा मौसम का हाल

बर्मिंघम में 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचों ही दिन के मौसम के हाल पर नजर डाले तो पहले दिन यहां पर बारिश की पूरी संभावना है। जहां खेल में खलल पड़ सकता है। दूसरे दिन मौसम साफ रहेगा। ऐसे में बिना रूकावट के खेल जारी रहेगा। तीसरे दिन की बात करें तो फिर से बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। चौथे दिन के खेल में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, क्योंकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मैच के पांचवें और आखिरी दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की 10 प्रतिशत तक ही संभावना है।

एजबेस्टन की दूसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित एजबेस्टन मैदान में पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। यहां पहले दो दिन बल्लेबाजों को पिच मदद कर सकती है, लेकिन इसके बाद पिच पर तीसरे दिन से तेज गेंदबाजों को जबरदस्त बाउंस और स्विंग देखने को मिल सकता है। यहां पर ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाजों का काफी मजा आने वाला है, ऐसे में बल्लेबाजों के लिए राह आसान नहीं होगी। लेकिन कुल मिलाकर देखे तो बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...