IND vs ENG: क्या Jasprit Bumrah पहले टेस्ट मैच को खेलने के लिए हैं पूरी तरह फिट, यॉर्कर किंग की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

IND vs ENG Jasprit Bumrah Fitness Update:  भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) कुछ ही दिनों के बाद इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। टीम इंडिया कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है। जिसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। 20 जून से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज के लिए खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच हर किसी की नजरें टीम इंडिया के मैच विनर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस पर टिकी हैं।

क्या Jasprit Bumrah हैं पहले टेस्ट के लिए फिट?

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए सबसे अहम साबित होने वाले हैं। ऐसे में उनका फिट रहना काफी मायने रखता है। बुमराह ने वैसे हाल ही में आईपीएल को खत्म किया। जहां वो फिट नजर आ रहे थे। लेकिन वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ वो पहले टेस्ट मैच को लेकर कितने फिट हैं, ये भी जानना जरूरी है। इसी बीच बुमराह की फिटनेस पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़े-T20WC 2022: वो 3 गेंदबाज जो कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस

मोर्केल ने किया साफ, बुमराह हैं पूरी तरह से फिट

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने जसप्रीत बुमराह को लगातार ट्रेनिंग सेशन में देख रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग के आधार पर उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मोर्केल ने कहा कि, बुमराह को खुद को तैयार करने का तरीका पता है, वह तैयारी करना जानते हैं। आखिरी तीन दिनों में गेंद पर जो ऊर्जा थी, उसे देखकर मैं बहुत हैरान हो गया। यह देखना बहुत रोमांचक है। मुझे खुशी है कि इस समय उसका शरीर अच्छी हालत में है।

बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का रखा जाएगा खास ध्यान- मोर्केल

इसके बाद आगे जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे पर वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी मोर्केल ने अपनी बात रखी। बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस स्टार तेज गेंदबाज के वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसे लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा कि, हम इस मामले में उन्हें संभालेंगे। हम उनके साथ स्मार्ट रहेंगे क्योंकि वो हमारे लिए सबसे महत्वूर्ण हैं, लेकिन पहले तीन नेट सेशन के बाद, ड्यूक्स बॉल के साथ उन्हें गेंदबाजी करते देखना बहुत रोचक होगा।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...