IND VS AUS 2nd T20: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तिरूवनंतपुरम में होगा दूसरा टी20 मैच, जानें अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

IND VS AUS 2nd  T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। जहां इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को केरल के तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोमांचक मुकाबले के बीच 2 विकेट से मात दी थी। जिसके बाद अब दोनों ही टीमें दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

IND VS AUS 2nd  T20: फाइनल मैच के बाद अब टी20 जंग के लिए तैयार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया की हार हुई थी। उसी हार का हिसाब मैन इन ब्ल्यू ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मैच में चुकता कर दिया। जिसके बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम का दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादें से उतरेगी।

IND VS AUS
IND VS AUS

तो वहीं दूसरी तरफ कंगारू टीम की नजरें इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने की होगी। ऐसे में इस मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिल सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं दोनों टीमों का अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें, ड्रीम11 की भविष्यवाणी, पिच और मौसम रिपोर्ट

ये भी पढ़े-Rinku Singh: रिंकू सिंह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी देखने के बाद क्या आशिष नेहरा उन्हें लेना चाहते हैं गुजरात टाइटंस में? कही ये चौंकानें वाली बात

IND VS AUS 2nd T20: कब और कहां पर देखे मैच– Where to Watch

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर था, जिसका पूरे वर्ल्ड कप के दौरान जबरदस्त रुझान रहा। जिसके बाद अब भारत में होने वाली सीरीज के लिए लाइव स्ट्रीमिंग एंड ब्रॉडकास्टिंग किसी और प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस पूरी सीरीज का मजा आप स्पोर्ट्स-18 पर उठा सकते हैं, तो साथ ही मोबाइल पर आपको जिओ सिनेमा एप पर इस मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप शाम को 7 बजे से मैच का आनंद लें सकते हैं।

IND VS AUS 2nd  T20: पिच एवं मौसम रिपोर्ट

Pitch Report:- केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां की पिच एक बहुत ही अच्छी क्रिकेटिंग पिच मानी जाती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को गेंदबाजों दोनों को बराबरी की मदद मिलती है। ऐसे में यहां पर गेंद और बल्ले के साथ एक अच्छी फाईट देखने को मिल सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी फायदा होता है तो साथ ही स्पिन गेंदबाज भी कमाल दिखा सकते हैं। यहां खेले गए अब तक3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, तो बाद में बैटिंग करने वाली टीम 2 मैच जीती है।

Weather Report:-  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तिरूवनंतपुरम में होने वाले दूसरे टी20 मैच में बारिश का कुछ हद तक खलल हो सकता है। यहां पर शनिवार को बारिश के पूरे आसार दिख रहे हैं, तो वहीं रविवार को मौसम खुलेगा, लेकिन हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस दिन रविवार को यहां पर । यहां के तापमान की बात करें तो इस दिन अधिकतम 32 डिग्री सेल्शियस तापमान रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्शियस रहेगा।

IND VS AUS 2nd  T20: दोनों टीमों का कैसा हो सकता है अनुमानित प्लेइंग-11

भारत:- ऋतुराज गायकवड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया:- मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोस इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड(कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, तनवीर सांघा, जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन

IND VS AUS 2nd  T20: ड्रीम-11 भविष्यवाणी और कप्तान-उपकप्तान

Dream-11 Team:- यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, स्टीवन स्मिथ, सूर्यकुमार यादव, जोश इंगलिस, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, रिंकू सिंह, नाथन एलिस, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन बेहरनडॉर्फ

Captain:-  सूर्यकुमार यादव, जोश इंगलिस

Vice Captain:-  ईशान किशन, मार्कस स्टोइनिस

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का फुल स्क्वॉड

भारत:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया:- मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रेविस हेड, , स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्टकेन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, आरोन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...