Rohit Sharma Achievement: सचिन को पीछे छोड़ रोहित शर्मा बने वर्ल्ड कप के इतिहास पुरुष, रच डाला ये ऐतिहासिक कीर्तिमान

Rohit Sharma Achievement: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक के बाद एक कीर्तामान का दौर जारी है, जहां बुधवार 11 अक्टूबर को भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम वर्ल्ड कप क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। हिटमैन के नाम से पहचान बना चुके इस विस्फोटक बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था, जहां उन्होंने क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने की बहुत ही खास उपलब्धि अपने नाम की है। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच में रोहित शर्मा ने जबरदस्त कारनामा किया, जहां उन्होंने 63 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही वर्ल्ड कप के इतिहास का 7वां शतक पूरा किया। सबसे ज्यादा शतक बनाने के साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ये भी पढ़े- Rohit Sharma:लेफ्ट आर्मर स्टार्क, बोल्ट या शाहीन नहीं बल्कि रोहित शर्मा को इस तेज गेंदबाज से लगता था सबसे ज्यादा डर

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में बनाए थे 5 शतक

इस दिग्गज बल्लेबाज ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी केवल 19वीं पारी में ये 7वां शतक जमाने के साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 41 पारियों में सर्वाधित 6 शतकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। जिसमें उन्होंने 1 शतक लगाया था।

वर्ल्ड कप में खेली 19 पारियों में जड़ा 7वां शतक, सचिन के 6 शतकों के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

दाएं हाथ के इस खतरनाक बल्लेबाज ने साल 2019 के वर्ल्ड कप में तो इतिहास रच दिया था, जहां एक ही वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े और उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा सैकड़ें जमाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा के 4 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। जिसके बाद अब भारत के तूफानी बल्लेबाज ने इस वर्ल्ड कप में दूसरे मैच में शतक लगाकर इस मेगा टूर्नामेंट के 48 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने का गौरव हासिल किया है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...