Pakistan Cricket: बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पीसीबी ने इन 2 खिलाड़ियों को बनाया अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तान

Pakistan Cricket:  भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में एक फेवरेट के रूप में उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम का काफी बुरा प्रदर्शन रहा पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में हुई हार के बाद से ही हाहाकार की स्थिति अभी भी जारी है, जहां बुधवार को अचानक ही बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। पिछले ही दिनों चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने पद से रिजाइन किया, जिसके बाद बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्केल ने भी पाकिस्तान की टीम का साथ छोड़ दिया और अब बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी है और वो बतौर खिलाड़ी टीम के साथ रहेंगे।

बाबर के इस्तीफे के बाद टेस्ट और टी20 के नए कप्तान की घोषणा

बाबर आजम के कप्तानी से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद ही पीसीबी ने नए कप्तानों की घोषणा भी कर दी है। जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल के लिए अलग-अलग कप्तानों की घोषणा की है। जिसमें टेस्ट फॉर्मेट के लिए स्टार बल्लेबाज शान मसूद को नेतृत्व सौंपनें का फैसला किया है, तो वहीं टी20 फॉर्मेट के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी दी गई है। अब जल्द ही वनडे के लिए भी नए कप्तान का ऐलान हो जाएगा।

Pakistan Cricket
Pakistan Cricket

ये भी पढ़े- ICC WC 2023 AUS vs SA 2nd Semi-final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी फाइनल में पहुंचने की भिड़ंत, जानें अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

शान मसून को टेस्ट और शाहीन अफरीदी को टी20 की कमान

बाबर आजम को पाकिस्तान के सभी फॉर्मेट में कप्तानी करने का सौभाग्य मिला, उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा। लेकिन इस वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब आगे टेस्ट फॉर्मेट में शान मसूद कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 2013 से पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हिस्सा बने शान मसूद को 30 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। वहीं बात करें शाहीन अफरीदी को तो उन्हें टी20 का कप्तान बनाया गया है। अफरीदी पाकिस्तान के लिए 2018 से खेल रहे हैं, जिन्होंने अब तक 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में पीएसएल में लाहौर कलंदर्स ने खिताब जीता था।

नए कप्तान शान मसूद ने जतायी खुशी, बाबर ने कहा नए कप्तान का करेंगे पूरा समर्थन

टेस्ट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान मिलने के बाद शान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा कि, “मैं क्रिकेट बोर्ड, हितधारकों का बेहद आभारी हूं जिन्होंने मुझमें इस जिम्मेदारी को निभाने की काबिलियत देखी।

वहीं नए कप्तान को बाबर आजम ने अपनी ओर से पूरी तरह से समर्थन देने की बात भी कही है। बाबर ने कहा कि,मैं तीनों प्रारूप में एक खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। मैं अपने अनुभव और समर्पण से नए कप्तान और टीम का समर्थन करता रहूंगा। मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने और मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आभार व्यक्त करता हूं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...