IND VS AUS: भारत की जीत के नायक रहे केएल राहुल विनिंग छक्का लगाने के बाद क्यों मायूस होकर बैठ गए घुटनों के बल

IND VS AUS: वर्ल्ड कप के अपने 12 साल के सूखे को खत्म करने को बेकरार   भारतीय क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट का दमदार आगाज किया है। भारत में ही खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन में टीम ने रविवार को इस अभियान की शुरुआत की, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 विकेट से हराकर मिशन वर्ल्ड कप के लिए एक कदम आगे की तरफ बढ़ाया है। चेन्नई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल तारणहार बने, जिन्होंने टीम की नैया पार लगायी।

विराट और राहुल ने टीम इंडिया को दिलायी शानदार जीत

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की चैलेंजिंग पिच पर भारत के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को केवल 199 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया था, लेकिन इसके बाद एक छोटे से 200 रन के टारगेट को पूरा करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने केवल 2 रन के स्कोर पर ही अपने 3 बड़े विकेट खो दिए, जिसके बाद मैच फंस गया था, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने अपने पूरे अनुभव को यहां झोंक दिया और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

IND VS AUS
KL RAHUL & VIRAT KOHLI

ये भी पढ़े-IND vs AUS, ICC WC 2023: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी को हुआ डेंगू, पहले मैच में खेलना संदिग्ध

विनिंग शॉट लगाने के बाद क्यों निराश हुए राहुल?

भारतीय टीम ने रवीन्द्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी से कंगारू टीम को केवल 199 रन पर समेटने के बाद बैटिंग शुरू की, जहां 2 रन पर ही रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने 85 रन और केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाकर 165 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। यहां विराट तो 85 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल विनिंग शॉट लगाकर ही नाबाद लौटे।

शतक पूरा करने पर थी नजरें, छक्का लगने से हुए थे कुछ निराश

केएल राहुल ने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को शानदार जीत तक पहुंचाया, लेकिन यहां वो विनिंग शॉट लगाने के बाद मायूस होकर घुटने पर बैठ गए। आखिर ऐसा क्यों? कोई खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर ऐसे निराश कैसे हो सकता है? तो हम आपको बताते हैं, ऐसा क्यों हुआ? दरअसल भारतीय टीम जब जीत से 5 रन दूर थी, और राहुल 91 रन पर खेल रहे थे, तो उनके मन में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर शतक पूरा करने का इरादा था, यहां 42वें ओवर की दूसरी गेंद को उन्होंने चौका लगाने के इरादें से खेला तो छक्का हो गया। जिससे वो 97 रन पर नाबाद रहे। इसी कारण वो विनिंग शॉट लगाने के बाद कुछ सैकंड घुटनों के बल बैठ गए। हालांकि कुछ ही पलों में उन्होंने जीत जश्न मनाया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...