ICC WC 2023: पाकिस्तान के पूर्व दो दिग्गज कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर दी चौंकानें वाली राय, जिसे सुनकर बाबर आजम की सेना का हिल जाएगा दिमाग

ICC WC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आखिरकार सेमीफाइनलिस्ट टीमों का फैसला शनिवार को हो गया। जहां मेजबान भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है, तो वहीं पाकिस्तान के अरमान टूट गए। पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जो बीच में एक के बाद एक लगातार मैचों में हार का सामना कर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद वहां पर बहुत ही हाहाकार की स्थिति बनी हुई है।

पाकिस्तान के पूर्व दो दिग्गज खिलाड़ियों ने पाक के प्रदर्शन पर दी अपनी राय

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की जबरदस्त आलोचना हो रही है। बाबर आजम की कप्तानी में खेलने वाली इस टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके बाद उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन को बेहतर माना जा रहा है। वहां के पूर्व क्रिकेटर टीम की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं, जिसमें पूर्व दो दिग्गज खिलाड़ी रहे शोएब मलिक और वसीम अकरम ने अपनी राय व्यक्त की।

ICC WC 2023

ये भी पढ़े- IPL Auction 2024: कब और कहां होने जा रहा है आईपीएल ऑक्शन, तारीख हो गई तय, बीसीसीआई ने कर लिया रोड़मैप तैयार

अफगानिस्तान के खेल को बताया पाकिस्तान से बेहतर

भारत में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड से हाथों 93 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में उतरते ही पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई थी, और मैच कुछ आगे बढ़ने के बाद तो उनका सफर खत्म हो गया। बाबर आजम की टीम के इस बार के प्रदर्शन की कड़ी निंदा हो रही है। टीम का बहुत ही बुरा प्रदर्शन रहा, इसी वजह से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और वसीम अकरम ने उनकी टीम की तुलना में अफगानिस्तान के प्रदर्शन को अच्छा करार दिया।

हमारे खिलाड़ी बहुत थके हुए दिखे- वसीम अकरम

पाकिस्तान के एक चैनल ए चैनल पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि, अफगानिस्तानी मजबूत दिख रहे थे। शायद, हमारे लड़के थके हुए दिख रहे थे क्योंकि वे लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। अफगानिस्तान के क्रिकेटर पाकिस्तान से बेहतर दिख रहे थे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

इसके बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर कहा कि,  “मेरी राय में, अगर हम इस विश्व कप तक ही सीमित हैं तो हां, अफगानिस्तान ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...