ICC Champions Trophy 2024: वो 3 भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में है सबसे ज्यादा छक्के

ICC Champions Trophy 2024:  भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराश करने के बाद घर लौट आयी है। अब टीम इंडिया के फैंस की नजरें अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। पाकिस्तान और यूएई में हाइब्रिड मॉडल के तहत होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। जिसे लेकर इस वक्त काउंट डाउन शुरू हो चुका है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम के खिलाड़ियों से फैंस को काफी उम्मीद है। इसी बीच इस मेगा इवेंट के इतिहास में कुछ बड़े रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम के बल्लेबाज काफी जबरदस्त प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। जिसमें कुछ बल्लेबाजों ने खूब छक्के लगाए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं टीम इंडिया के वो 3 बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के।

ये भी पढ़े-धोनी के चहेते का करियर खत्म करना चाहते है गौतम गंभीर, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस स्टार खिलाड़ी पर जता रहे है भरोसा

3. शिखर धवन- 8 छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को मिस्टर आईसीसी इवेंट कहा जाता था। इस खिलाड़ी ने आईसीसी टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में छक्के भी खूब लगाए हैं। जहां वो इस टूर्नामेंट में 10 मैच में 8 छक्के लगाने में कामयाब रहे। तो साथ ही उनके पार्टनर रहे रोहित शर्मा ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में 8 छक्के लगाए हैं।

2. हार्दिक पांड्या- 10 छक्के

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी में अपना धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस स्टार खिलाड़ी की साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी फैंस के जेहन में अब तक ताजा होगी। जहां उन्होंने छक्कों की बारिश की थी। हार्दिक पांड्या का चैंपियंस ट्रॉफी में छक्को में काफी अच्छा नाम है, जहां वो भारत के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा स्थान रखते हैं। उन्होंने 5 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं।

1 सौरव गांगुली- 17 छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम में आज भले ही रोहित शर्मा सबसे बड़े सिक्सर किंग माने जाते हैं। लेकिन एक दौर में टीम इंडिया के लिए छक्कों के बादशाह के रूप में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को माना जाता था। सौरव गांगुली अपने पूरे करियर के दौरान छक्कों के लिए पहचाने गए हैं। सौरव गांगुली ने ना सिर्फ अपने वनडे करियर में खूब छक्के लगाए बल्कि उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी बहुत छक्के लगाए हैं। दादा ने अपने चैंपियंस ट्रॉफी के करियर में 13 मैच की 11 पारियों में 17 छक्के लगाए हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...