IPL 2025: वो 3 टीमें जिनके पास है खूंखार ओपनिंग गेंदबाज, विरोधी टीम के उड़ा सकते हैं होश

IPL 2025: विश्व क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन से पहले मेगा ऑक्शन पिछले ही हफ्ते खत्म हुआ है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुई नीलामी में सभी टीमों का स्क्वॉड तैयार हो चुका है। इस मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए उतरी 10 टीमों ने पूरा जोर लगाते हुए अपने स्क्वॉड को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास किया। जिसमें से कुछ टीमें तो काफी संतुलित नजर आ रही हैं।

आईपीएल 2025 के लिए तैयार हुई टीमों की बात करें तो अलग-अलग डिपार्टमेंट में अलग-अलग टीमें मजबूत लग रही है। जिसमें से कुछ टीमों ने अपनी गेंदबाजी को काफी अच्छा कर दिया है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 टीमें जिनके पास मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद

ये भी पढ़े- IPL Auction 2025:आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने! लेकिन फंस सकता है ये बड़ा पेंच

1.मुंबई इंडियंस

आईपीएल के इतिहास में 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस को पिछले कुछ साल से टाइटल का इंतजार है। मुंबई ने 2020 में आखिरी बार खिताब जीता, जिसके बाद वो चूक रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस बार अपनी टीम को काफी खतरनाक बना दिया है, जिसमें उनके पास पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी है। ये वो जोड़ी है, जो आईपीएल 2025 में होने वाले सत्र की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी मानी जा सकती है।

2.दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के इतिहास में अब तक खिताब से मरहूम रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार काफी खतरनाक दिख रही है। कैपिटल्स ने केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी को अपने पाले में करने के साथ ही कई और स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है। इनकी टीम में सबसे बेहतरीन दांव तेज गेंदबाजी को लेकर खेला गया है, जहां उन्होंने मिचेल स्टार्क, टी नटराजन और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों को हासिल किया है। अगर उनके पेस अटैक में ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार होंगे, जो बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं।

3.सनराइजर्स हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 के सीजन की रनरअप टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार भी तूफानी दिख रही है। एक तरफ तो ऑरेंज आर्मी ने कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया, तो वहीं इसके बाद मेगा ऑक्शन के दौरान कई दांव खेले और टीम को काफी मजबूत कर लिया। इनकी पेस अटैक में कप्तान पैट कमिंस के साथ मोहम्मद शमी शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग बॉलिंग कॉम्बिनेशन में कमिंस के साथ शमी का होना उनकी गेंदबाजी को काफी खतरनाक बनाता है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...