IND vs BAN:बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कैसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वॉड, जानें किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs BAN:  भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ दिनों से ब्रेक पर चल रही है। श्रीलंका के दौरे को खत्म करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों की अगली सीरीज के बीच काफी लंबा वक्त मिला है। भारतीय टीम अब अपनी अगली सीरीज अगले महीनें बांग्लादेश के खिलाफ खेलने जा रही है। बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर आ रही है, जहां भारत को बांग्लादेश से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही टीम इंडिया के स्क्वॉड के चयन में अभी तो काफी वक्त है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का स्क्वॉड कैसा होने वाला है, ये हर कोई जानना चाहेगा। जहां सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही युवा स्टार खिलाड़ियों में किसे मौका मिलेगा, ये भी फैंस जानना चाहेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कैसा स्क्वॉड होगा ये तो वक्त बताएगा। लेकिन चलिए आपका बताते हैं इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड…

IND vs BAN
Team India

ये भी पढ़े-Team India:  बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह को ये 3 गेंदबाज कर सकते हैं रिप्लेस

बैटिंग ऑर्डर में सभी प्रमुख बल्लेबाजों का खेलना तय

भारतीय क्रिकेट टीम की प्रेडिक्टेड स्क्वॉड की बात करें तो इसमें कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, ये तो तय है, साथ ही टीम के मुख्य खिलाड़ियों में जिसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का खेलना फिक्स है। टीम की बल्लेबाजी में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी मौका मिलेगा। तो वहीं अपनी डेब्यू सीरीज में प्रभावित करने वाले सरफराज खान का भी खेलना निश्चित है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है। जो बतौर मुख्य विकेटकीपर खेल सकते हैं। तो वहीं ध्रुव जुरेल को बैक-अप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया जा सकता है।

4 स्पिनर्स के साथ इन 3 पेसर को मौका मिलना निश्चित

बल्लेबाजी में जबरदस्त स्ट्रैंथ देखी जा सकती है, तो साथ ही गेंदबाजी में भी वेराइटी देखने को मिल सकती है। टीम में इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को ब्रेक देना तय है तो वहीं मोहम्मद शमी भी पूरी तरह फिट नहीं है, ऐसे में तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी को लीड सकते हैं, तो साथ ही आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। इसके अलावा स्पिन बॉलिंग यूनिट में रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल और आर अश्विन की ऑलराउंडर तिकड़ी होगी, जो स्पिन के साथ ही बल्लेबाजी में भी योगदान देने का माद्दा रखते हैं, तो वहीं कुलदीप यादव का भी टीम में स्थान तय है। ऐसे में एक बहुत ही मजबूत 16 सदस्यीय टीम स्क्वॉड हो सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवीन्द्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...