Ben Stokes Record:  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट में रचा इतिहास, एमएस धोनी को पीछे कर ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Ben Stokes Record:  इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अपनी बल्लेबाजी से लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से कप्तानी तक स्टोक्स का जलवा देखने को मिल रहा है। विश्व क्रिकेट के मौजूदा समय के सबसे अच्छे ऑलराउंडर माने जाने वाले बेन स्टोक्स ने इस बार बतौर कप्तान एक खास रिकॉर्ड को अंजाम दिया है। इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे टेस्ट मैच में मिली शानदार जीत के साथ ही स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कप्तान के तौर पर इतिहास रच दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, धोनी को कर दिया पीछे

क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के एक विश्व रिकॉर्ड को बेन स्टोक्स ने ध्वस्त कर डाला। एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस दौरान कंगारू टीम से मिले 251 रनों के लक्ष्य को पा लिया और जहां बेन स्टोक्स की सेना ने एशेज सीरीज में वापसी कर ली है, तो साथ ही यहां स्टोक्स ने धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Ben Stokes Record
Ben Stokes Record

ये भी पढ़े-ACC Emerging Asia Cup 2023: भारतीय टीम का हुआ चयन, इस युवा स्टार खिलाड़ी को मिली टीम की कमान तो कईं आईपीएल स्टार खिलाड़ी शामिल

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 250+ का लक्ष्य 5वीं बार किया हासिल

इस मैच को जीतने के साथ ही बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने टेस्ट फॉर्मेट में 250 या उससे ज्यादा रन का पीछा करते हुए 5वीं बार जीत हासिल की। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 250 रन के लक्ष्य को 4 बार हासिल करने वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अब स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इस स्कोर को सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं।

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड कर रही है जोरदार प्रदर्शन

अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 250 या उससे ज्यादा रन को हासिल करने के मामले में बेन स्टोक्स सबसे आगे हैं, तो उनके बाद 4 बार महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में कमाल किया है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा की कप्तानी में उनकी टीम ने 3-3 बार ये कारनामा किया है। स्टोक्स को इंग्लैंड की कप्तानी पिछले ही साल मिली है। जिसके बाद से इस टीम का प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है। जिन्होंने अब तक 17 टेस्ट मैचों में 12 मैचों में जीत दर्ज की है तो केवल 5 टेस्ट हारे हैं। अभी तो कप्तान के रूप में उनका करियर कुछ समय और देखा जा रहा है। ऐसे में वो बतौर कप्तान और भी कईं रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...