Asia Cup 2025: टीम इंडिया को लगा करारा झटका, ब्लॉकबस्टर मैच से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला सुपर संडे को खेला जाएगा। 14 सितंबर को इस मेगा इवेंट में वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी आर्च राइवल भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने-सामने होने वाली है। इस मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। फैंस को इस मैच का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है। लेकिन इसी टीम को बहुत ही बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि टीम का एक स्टार खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गया है। जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बन आई है।

यह भी पढ़े- WTC FINAL 2023:शुभमन गिल को लेकर किंग कोहली ने दिल छू लेने वाली कही बात, जानें शुभमन का विराट कोहली के साथ कैसा है रिश्ता

टीम इंडिया टेंशन में, शुभमन गिल हुए चोटिल

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) प्रैक्टिस के दौरान चोट खा बैठे हैं। दरअसल दुबई में शनिवार को शुभमन गिल बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद उनके हाथ में जा लगी। गेंद लगने के बाद वो दर्द से काफी देर तक कहराते हुए दिखे। फिजियो तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचे और थोड़ी देर तक उनसे बातचीत की। फिजियो ने आगे इसके बाद गिल की इस चोट पर नजर बनाए रखी।

बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान शुभमन गिल के हाथ में लगी चोट

इस स्टार बल्लेबाज की चोट को लेकर टेंशन तब बढ़ गई जब उनके लिए पानी की बोतल का ढक्कन उनके साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खोला। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें इस चोट के बाद काफी तकलीफ हो रही है। इसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या गिल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हालांकि ये जरूर है कि वो इंजरी के बाद कुछ देर आराम करने के बाद फिर से बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने आ गए। लेकिन चोट कितनी गंभीर है और उन्हें इससे उबरने में कितना वक्त लगेगा इस बारे में अभी ताजा अपडेट सामने नहीं आयी है।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...