ASIA CUP 2025: इस दिन फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, तारीख कर लीजिए नोट

ASIA CUP 2025 IND vs PAK Match: संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप 2025 का रोमांच पूरे शबाब पर है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। जिसमें रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महा टक्कर हुई थी। जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह से हरा दिया। इस जबरदस्त जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान पर लंबे समय से चले आ रहे अपने रूतबे को कायम रखा है।

एशिया कप के ग्रुप-ए के तहत दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले का फैंस के काफी लंबे समय से इंतजार था। इस मैच में कुछ खास रोमांच नहीं देखा गया। लेकिन फैंस को फिर से दिल थामकर बैठना चाहिए। क्योंकि इसी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबला होने वाला है।

ये भी पढ़े-टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है GAY, खुद मीडिया के सामने पत्नी ने किया खुलासा

एक बार फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

जी हां… टीम इंडिया एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी, वो भी इसी एशिया कप में और वो भी कुछ ही दिनों के बाद। तो अब आप सोच रहे होंगे कि फिर से ये हाई वॉल्टेज मैच कब खेला जाएगा। तो चलिए आपको भारत और पाकिस्तान के बीच एक और होने वाले महामुकाबले की तारीख बता देते हैं। और साथ ही बताते हैं कि ये दोनों आर्च राइवल टीमें फिर से कैसे एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए उतर सकती हैं।

सुपर-4 में फिर से टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान से सामना

टीम इंडिया इस एशिया कप का अपना अंतिम ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम ने पहले दो मैचों में आसान जीत के साथ ही सुपर-4 में कदम रख दिया है। ऐसे में 21 सितंबर को टीम इंडिया सुपर-4 का अपना पहला मैच खेलने जा रही है और ये मैच अपने सबसे बड़े चिर विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। अब पाकिस्तान से इस मैच के समीकरण कैसे बन रहे हैं और ये क्यों संभव है इस बारे में हम पूरा गणित बता देते हैं।

21 सितंबर को फिर होगा ये महामुकाबला

दरअसल 21 सितंबर को सुपर-4 में A1 बनाम A2 के बीच मैच खेला जाएगा। यानी एशिया कप 2025 में ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान की टीमें हैं। टीम इंडिया इस ग्रुप में नंबर-1 पर अपने अभियान को खत्म करेगी। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम 1 मैच जीत चुकी है और उनका अब अगला मुकाबला 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। हालांकि इसमें जो भी टीम जीतेगी वो भारत का सामना करेगी। लेकिन अगर कोई चमत्कार ना हो तो पाकिस्तान की जीत पक्की दिख रही है। ऐसे में वो ग्रुप-ए को दूसरे नंबर पर खत्म करेंगे। ऐसे में 21 सितंबर यानी अगले रविवार को एक बार फिर से दुबई के मैदान में ही भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...