IND vs PAK: एक बार फिर से देखने को मिलेगा इंडो-पाक एनकाउंटर, इस दिन रहे तैयार

IND vs PAK:  एशिया कप के सबसे हाई-वॉल्टेज मुकाबले में रविवार को भारत ने अपनी चिर-विरोधी टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार आगाज़ किया। दोनों ही टीमों के बीच दुबई में खेले गए इस मैच को फैंस को काफी दिनों से इंतज़ार था, जिसमें प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन हुआ और सांसे रोक देने वाला ये मैच अंतिम ओवर तक चला।

पहले मैच के कुछ दिन बाद फिर से होगी भारत-पाक जंग

भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान में करीब 10 महीनों के बाद आमने-सामने हुई। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अंत तक जीतने का जज्बा दिखाया, और आखिरकार टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 विश्व कप में पाक टीम से मिली हार का हिसाब भी चुकता किया।

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े एनकाउंटर माने जाने वाले भारत-पाक मैच का फैंस का हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सुपर संडे को खेले गए इस सुपरहिट मुकाबले में क्रिकेट फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मैच के बाद दोनों ही देशों के प्रशंसकों को इसी टूर्नामेंट में एक बार फिर से ऐसा ही फुल रोमांच का फुलडॉज मिलने वाला है।

इस दिन फिर से भिड़ेगी इंडो-पाक, तैयार रहे आप

जी हां… एक बार फिर से इसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मुकाबला खेला जाना तय नज़र आ रहा है। एक बार फिर से क्रिकेट फैंस की इसी तरह से सांसे रूकने वाली है और रोमांच का तड़का लगने वाला है, तो आप फिर हो जाईए इस तड़के का जायका लेने के लिए तैयार…

इस टूर्नामेंट के शेड्यूल के हिसाब से भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। जिसमें ग्रुप चरण के मैच के बाद दोनों ही ग्रुप की टीमें आपस में टक्कर लेंगी। जिसके तहत 4 सितंबर को ग्रुप-ए की नंबर एक और दो टीम के बीच मुकाबला है। इस ग्रुप की तीसरी टीम हांगकांग है, जो किसी चमत्कार के होने पर ही आगे बढ़ सकती है। ऐसे में अगले रविवार को फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय दिख रहा है।

पहले मैच का ऐसा रहा हाल

इंडो-पाक राइवलरी में रविवार को खेले गए मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान की टीम को केवल 147 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने 4 और हार्दिक ने 3 सफलताएं हासिल की। जिसके बाद भारत को इस लक्ष्य का पीछा करने में जरूर मेहनत करनी पड़ी, लेकिन टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को अर्जित कर लिया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...