Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होना तय माना जा रहा है. ऐसे में अगर आप को यह लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिलता है तो वह सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे जो इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करेंगे तो आप गलत है क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड न सचिन तेंदुलकर और न ही वैभव सूर्यवंशी के नाम होने वाला है.
14 की उम्र में इस खिलाड़ी ने किया है इंटरनेशनल डेब्यू
रोमानिया के मैरियन घेरसिम ने बुल्गारिया के खिलाफ 14 साल 16 दिन में अपना टी20I डेब्यू किया था. ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर खेलने का मौका मिलता भी है तो वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे.
वनडे और टेस्ट में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के हसन रजा (Hasan Raza)के नाम दर्ज है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में हसन रजा ने 14 साल 227 दिनों की उम्र में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. हसन रजा ने 14 साल 233 दिनों में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था.
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते है वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अगर टीम इंडिया के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिलता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे लेकिन वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनकर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ सकते है. सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका 16 साल 205 दिनों की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ था.
