WI vs SL 2nd ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (3 जून) को जमैका के सबीना पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की कप्तानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज को 41 रनों से मात देकर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समय अनुसार 6 जून को रात 1 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में अगर आप वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL 2nd ODI Match Prediction) के बीच होने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.
WI vs SL 2nd ODI Match Preview
वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL Match Preview) के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 जून को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाना है. इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे होगा और मुकाबला 1:00 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई हॉप (Shai Hope) करेंगे वहीं श्रीलंका की कप्तानी कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) करते हुए नजर आएंगे.
WI vs SL 2nd ODI Sabina Park, Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL 2nd ODI Pitch Report) के बीच में ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 50 ओवर के कोटे में 320 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.
WI vs SL 2nd ODI Live Streaming Details
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच में जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप भारत में फैन कोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा. अन्यथा आप मुकाबले का आनंद नहीं ले पाएंगे.
WI vs SL: Head-to-Head in ODI
श्रीलंका और वेस्टइंडीज (WI vs SL Head to Head) के बीच में अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 69 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से वेस्टइंडीज की टीम ने 32 और श्रीलंका ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 3 मुकाबले रद्द भी हुए हैं. ऐसे में देखा जाए तो वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में शुरू हो रही है वनडे सीरीज में हमें कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
WI vs SL 2nd ODI Probable Playing 11
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
अकीम ऑगस्टे, शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टि, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, कामिल मिशारा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो
WI vs SL 2nd ODI Match Prediction
वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL Match Prediction) के बीच जमैका के मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. वहीं पिछले कुछ समय में और इस सीरीज में दोनों टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो पहले वनडे में श्रीलंका की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
WI vs SL Match 2nd ODI, Today Match WI vs SL, WI vs SL Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Injury Update for West Indies vs Sri Lanka Match
