Team India: आईपीएल 2026 के बाद अब टीम इंडिया (Team India) को अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG) के साथ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. अफ़ग़ानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर होना है. यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होना है.
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल (Shubman Gill) निभाएंगे. वहीं टीम इंडिया (Team India) की उप-कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल (KL Rahul) को मिली है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए.
IND vs AFG: Match Preview
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Match Preview) के बीच में एकमात्र टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर में मौजूद महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा और मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच इस स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है. वहीं इस मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करते हुए नज़र आएंगे .वहीं टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी.
IND vs AFG: Pitch Report
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Pitch Report) के बीच में 6 से 10 जून के बीच में मुल्लनपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. यह इस स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक समय के साथ पिच धीमी होने की संभावना है और स्पिनरों की भूमिका दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई नजर आएगी. ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हो सकता है वहीं इस स्टेडियम में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होने वाला है.
देवदत्त पडीक्कल को मिल सकता है वापसी का मौका
देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) जिन्हें टीम इंडिया (Team India) के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने को मिला था. उन्हे हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल साई सुदर्शन के लगातार नंबर 3 स्पॉट पर फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया (Team India) में कमबैक का मौका दे सकते है. अगर ऐसा होता है तो देवदत्त पडीक्कल लगभग 18 महीनों के बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आएंगे.
गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चुने गए टीम में हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बरार यह 3 ऐसे खिलाड़ी मौजूद है जिन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इन तीनों में से गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) के चांस चंडीगढ़ टेस्ट में डेब्यू करने के सबसे ज्यादा है. ऐसे में अब देखने योग्य बात होगी कि 6 जून की सुबह गुरनूर बरार को टीम इंडिया की टेस्ट कैप मिलती है या नहीं?
अफ़ग़ानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs AFG Match One-Off Test, Today Match IND vs AFG, IND vs AFG Prediction, IND vs AFG Predicted XIs, Injury Update for India vs Afghanistan Match
