IND vs AFG: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद अब टीम इंडिया को अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG) के साथ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. अफ़ग़ानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर होना है. यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होना है. अफ़ग़ानिस्तान टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल निभाएंगे. वहीं टीम इंडिया की उप-कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिली है. ऐसे में अगर आप भी इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट में किस टीम का पलड़ा भारी है?, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या है? जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.
IND vs AFG: Match Preview
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Match Preview) के बीच में एकमात्र टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर में मौजूद महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा और मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच इस स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है. वहीं इस मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करते हुए नज़र आएंगे .वहीं टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी.
IND vs AFG: Pitch Report
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Pitch Report) के बीच में 6 से 10 जून के बीच में मुल्लनपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. यह इस स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक समय के साथ पिच धीमी होने की संभावना है और स्पिनरों की भूमिका दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई नजर आएगी. ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हो सकता है वहीं इस स्टेडियम में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होने वाला है.
IND vs AFG: Head-to-Head
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Head to Head) के बीच में अब तक सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला गया है. जिसमें टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलते हुए अफ़ग़ानिस्तान को पारी और 262 रनों से मात दी थी. उस मुकाबले की बात करें तो उस मुकाबले में खेलने वाली टीम से अब केवल केएल राहुल ही इस मुकाबले का हिस्सा होने वाला है. ऐसे में उम्मीद यहीं है कि इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच 3 दिनों में समाप्त हो जाएगा.
IND vs AFG: Live Streaming Details
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है. वहीं ऐप और वेबसाइट पर आप जिओ हॉटस्टार पर मुकाबला देख सकते है.
IND vs AFG: Probable Playing XIs
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफ़ग़ानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
अफ़सर ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह, हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, क़ैस अहमद, एन. खारोटे, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी, मोहम्मद सलीम सफ़ी
IND vs AFG: Today Match Prediction
इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG Match Prediction) के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा अफ़ग़ानिस्तान पर भारी है. ऐसे में अब बस यह देखने योग्य बात होगी कि अफ़ग़ानिस्तान इस टेस्ट मैच को पांचवे दिन तक ले जा पाती है या नहीं?
IND vs AFG Match One-Off Test, Today Match IND vs AFG, IND vs AFG Prediction, IND vs AFG Predicted XIs, Injury Update for India vs Afghanistan Match
