Homeक्रिकेटPAK vs AUS Match Prediction, 1st ODI – कौन जीतेगा आज का...

PAK vs AUS Match Prediction, 1st ODI – कौन जीतेगा आज का मुकाबला

PAK vs AUS Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को पुख्ता करने के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रही है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज़ खेली जानी है, दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो कि अगले साल वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. अगर आप इंडिया में रहते है और जानना चाहते है कि इस पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS 1st ODI) में होने वाले पहले ODI में किस टीम का पलड़ा भारी है? तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा.

PAK vs AUS, 1st ODI Match Preview

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे और मुकाबला 5:00 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी करेंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जोश इंग्लिश करते हुए नजर आएंगे.

PAK vs AUS, 1st ODI, Rawalpindi, Pitch Report

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में ODI सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 50 ओवर के कोटे में 350से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

PAK vs AUS, 1st ODI: Where to Watch?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले ODI की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस किसी भी ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा. वहीं अगर दर्शक पाकिस्तान में इसको देखना चाहते हैं, तो वे PCB Live या टैपमेड ऐप पर देख सकते हैं.

PAK vs AUS ODI squad

पाकिस्तान की टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम

ऑस्ट्रेलिया की टीम

जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलाक, एडम ज़म्पा

PAK vs AUS 1st ODI Probable Playing 11

Pakistan Probable Playing 11

सलमान अली आगा, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद

Australia Probable Playing 11

जोश इंग्लिस (कप्तान), मैट शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, बिली स्टैनलाक, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा और मैथ्यू कुहनेमैन

PAK vs AUS 1st ODI Match Prediction

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी के मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं पिछले कुछ समय में दोनों टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

यह भी पढ़े: IPL प्लेऑफ में शर्मनाक है विराट कोहली के आंकड़े, बल्ले से निकले सिर्फ इतने रन

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular