Homeक्रिकेटIPL प्लेऑफ में शर्मनाक है विराट कोहली के आंकड़े, बल्ले से निकले...

IPL प्लेऑफ में शर्मनाक है विराट कोहली के आंकड़े, बल्ले से निकले सिर्फ इतने रन

Virat Kohli: विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं. उन्होंने अपने दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. आईपीएल में भी वो पिछले 2 दशकों से विराट कोहली अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं. वहीं अपनी कप्तानी में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2016 के सीजन में फाइनल तक का भी सफर तय करवाया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में जगह बनाई है और इस बार उनका सामना गुजरात टाइटंस से होना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में खेलते हुए विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है?

प्लेऑफ में कुछ खास नहीं है विराट कोहली के आंकड़े

प्लेऑफ में खेलते हुए विराट कोहली के आंकड़े कुछ खास नहीं है. विराट कोहली ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक 17 मुकाबलो में 26.4 की औसत और 121 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ 396 ही बनाए है. इस दौरान उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 2 अर्धशतक निकले है.

आँकड़ारिकॉर्ड
मैच17
इनिंग्स17
रन396
एवरेज26.4
स्ट्राइक रेट121
अर्धशतक2
शतक0
हाईएस्ट स्कोर70

विराट कोहली पर होगी RCB की नैय्या पार लगाने की जिम्मेदारी

विराट कोहली के आंकड़े आईपीएल प्लेऑफ में बहुत खास नहीं रहे हैं. इस मुकाबले में भी उनके ऊपर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई रहेंगी क्योंकि अब तक वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे सफल बल्लेबाजों में से हैं. विराट कोहली जिस भी मैच में चले हैं टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं जबकि उनके जल्दी आउट होते ही हार का खतरा मंडराने लगता है.

गुजरात टाइटंस के पास मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा के रूप में काफी अच्छे गेंदबाज है जो कि धर्मशाला में अपनी लाइन और लेंथ से गुजरात के खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं इसलिए विराट कोहली का आखिरी तक खेलकर अपनी टीम को बड़े टोटल तक ले जाना या चेस में आखिरी तक बने रहना बहुत अहम हैं.

यह भी पढ़े: बारिश से रद्द हुआ RCB vs GT क्वालिफायर-1 मुकाबला, तो कौन सी टीम खेलेगी IPL 2026 Final? जानें पूरा समीकरण

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular