Gurnoor Brar: बीसीसीआई ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की है. अजीत अगरकर की कप्तानी वाली इस टीम में पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी शामिल हैं.
घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से गुरनूर ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. 6 फीट से अधिक लंबे कद और 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण वह एक खतरनाक गेंदबाज हैं जो अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। हालांकि, क्रिकेट के कई प्रशंसक गुरनूर बरार के बारे में ज्यादा नहीं जानते, तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से उनके बारे में जानते है.
कौन हैं Gurnoor Brar?
गुरनूर बराड़, जो टीम इंडिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, पंजाब के रहने वाले हैं और प्रथम श्रेणी में पंजाब के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 25 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है, यही वजह है कि चयन समिति अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया है. बराड़ ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में अब तक 18 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 52 बल्लेबाजों को आउट किया है। दाएं हाथ के गेंदबाज गुरनूर की ताकत नई गेंद से स्विंग और अतिरिक्त उछाल हासिल करना है.
कप्तान शुभमन गिल से है खास कनेक्शन
गुरनूर बराड़ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के सबसे करीबी खिलाड़ियों में गिना जाता है. खबरों के अनुसार, गिल ने गुरनूर के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है. दोनों अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से साथ हैं और शुभमन ने गुरनूर की तेज गेंदबाजी को पहचानते हुए, उन्हें जिला क्रिकेट टीम में जगह दिलाने और पंजाब के क्रिकेट जगत में आगे बढ़ाने में काफी मदद की. अब गुरनूर भारतीय टीम में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसकी कप्तानी खुद शुभमन गिल कर रहे हैं, लेकिन शुभमन के समर्थन से ही नहीं, गुरनूर बरार ने अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय टीम की जर्सी हासिल की है.
IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते है Gurnoor Brar
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी पंजाब के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्रशिक्षित करने में काफी मेहनत करते हैं. गुरनूर बराड़ को 2023 में पीठ में गंभीर चोट लगी थी, जिसमें उनकी डिस्क में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. चोट से उबरने के बाद, शुभमन ने गुरनूर को गुजरात टाइटन्स के लिए नेट बॉलर बनने में मदद की, जहाँ आशीष नेहरा के मार्गदर्शन में उन्हें सही राह मिली. बाद में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुरनूर को खरीद लिया और तब से वह जीटी टीम का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़े:
