PSL 2026 Today’s Match: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का सीजन अब अपने आखिरी फेज में पहुंच हो गया है. यहाँ से सभी टीमों के लिए हर एक मुकाबला काफी अहम होने वाला हैं क्योंकि अब प्लेऑफ स्टेज शुरू होने में सिर्फ कुछ ही मुकाबलो का फासला हैं.
पीएसएल 2026 सीजन का 36वां मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन (Islamabad United vs Hyderabad Kingsman) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी अहम होने वाला है क्योंकि अब एक भी हार दोनों ही टीमों को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस्लामबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल क्या होने वाला है?
Islamabad United vs Hyderabad Kingsman: Head-to-Head Record
कुल मैच: 1
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन जीता: 1
नो रिजल्ट: 0
Islamabad United vs Hyderabad Kingsman: National Stadium, Karachi Pitch Report
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है लेकिन इस साल लगातार मुकाबले होने के चलते अब यह काफी ड्राई हो गई हैं. जिससे यहाँ पर बड़े रन नहीं बन रहे हैं और एवरेज स्कोर भी नीचे आ गया हैं. वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हुआ करता था लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में एवरेज स्कोर घटकर 163 हो गया है.
स्पिनर्स और स्लोवेर बॉलर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं. पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं.
PSL 2026 Stats: National Stadium, Karachi
एवरेज पहली पारी का स्कोर: 169 रन
एवरेज दूसरी पारी का स्कोर: 158 रन
पेसर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 53% (53 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम? Islamabad United vs Hyderabad Kingsman: Weather Report
मौसम विज्ञान के अनुसार 24 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है.
Where to Watch Islamabad United vs Hyderabad Kingsman?
हैदराबाद किंग्समैन बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगा.
इस्लामबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद
हैदराबाद किंग्समैन की संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली
यह भी पढ़े: Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
