Glenn Maxwell: आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) में ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर किसी ने भी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई थी. जिस कारण से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल 2026 के सीजन खेलते हुए नजर नहीं आ रहे है लेकिन अब मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच ग्लेन मैक्सवेल को फ्रेंचाइजी की तरफ से ऑफर आया है. जिसके बाद अब आईपीएल 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर मैदान पर बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.
PSL में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी से खेलेंगे मैक्सवेल
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) के लिए हैदराबाद किंग्समेन की फ्रेंचाइज़ी ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं। आईपीएल 2026 की ऑक्शन से बाहर रहने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईपीएल (IPL) के बजाए पाकिस्तान सुपर लीग को चुनने के बाद मैक्सवेल पहली बार इस टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जैसे दिग्गज टी20 बल्लेबाज का किंग्समेन हैदराबाद (Kingsmen Hyderabad) की टीम में शामिल होना बड़ी बात है. उनके जैसे स्टार बल्लेबाज की टीम में मौजूदगी से टीम और समर्थकों के बीच में उत्साह का माहौल होगा.
यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
IPL में कुछ रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने आईपीएल करियर में कुल 141 मुकाबले खेले है. इस 141 मुकाबले में मैक्सवेल ने 23.89 की औसत और 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2819 रन बनाए है. इस दौरान अपने आईपीएल करियर में ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी बड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है.
PSL 2026 में हैदराबाद किंग्समेन की टीम
सईम अयूब, माज़ सदाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, इरफान खान, शरजील खान, हसन खान, महीश थीक्षाना, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, सैयद साद अली, रिले मेरेडिथ, हम्माद आजम, आकिफ जावेद, शायान जहांगीर, रिजवान महमूद, तय्यब आरिफ, आसिफ महमूद, ग्लेन मैक्सवेल, अहमद हुसैन
यह भी पढ़े: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, IPL 2026 के बीच इस दिग्गज का हुआ निधन
