HomeIPL 2026टीम इंडिया के लिए कभी नहीं मिला टी20 में मौका, लेकिन अपनी...

टीम इंडिया के लिए कभी नहीं मिला टी20 में मौका, लेकिन अपनी कप्तानी में टीम को बना IPL चैंपियन

IPL: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन शुरू होने में अब चंद दिनों का समय बाकी है. ऐसे में भारतीय समर्थक अब आईपीएल 2026 के सीजन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

वहीं दूसरी तरफ हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं. जिन्हें अब तक टीम इंडिया (Team India) के लिए इंटरनेशनल लेवल पर टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उसी खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने का कारनामा किया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि वो भारतीय खिलाड़ी कौन है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.

रजत पाटीदार ने किया है ये कमाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी कप्तानी में आईपीएल 2025 का सीजन जितवाने वाले स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को इंटरनेशनल लेवल पर अब तक केवल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है.

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में खेला था लेकिन आईपीएल 2025 के सीजन से पहले जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी तो उससे पहले क्रिकेट फैंस ने आरसीबी समेत रजत पाटीदार को खूब ट्रोल किया था.

यह भी पढ़े: Most Runs in IPL Season: सचिन-कोहली-गिल समेत शामिल है इन स्टार बल्लेबाजों का नाम, यहां देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB दोहराना चाहेगी इतिहास

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. वहीं अब फ्रेंचाइजी उनकी ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम लगातार 2 बार आईपीएल चैंपियन बनने का इतिहास दोहराना चाहेगी. अगर रजत पाटीदार ऐसा कर पाने में सफल रहते है तो उनकी गिनती रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे दिग्गज कप्तानों में होने लगेगी.

टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट नहीं मिला डेब्यू का मौका

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को बीते 2 सालों से टीम इंडिया के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्हें अब तक इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया के लिए केवल टेस्ट और एक वनडे मुकाबला खेलने को मिला है. ऐसे में अब जैसा टीम इंडिया (Team India) टी20I फॉर्मेट में खेल रही है. उसको देखते हुए रजत पाटीदार के लिए टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में खेलने का सपना अधूरा ही रह सकता है.

यह भी पढ़े: Team India Schedule 2026: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular