KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का शेड्यूल जारी हो गया है. आईपीएल में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन नए हेड कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) की अगुवाई में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 2024 में किए गए शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.
ऐसे में अगर आप भी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (IPL 2026 Schedule) का पूरा शेड्यूल जानना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेगी KKR
आईपीएल 2025 के सीजन में कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी लेकिन टीम मैनेजमेंट में हुए बड़े बदलाव के बावजूद यह तय हो गया है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में भी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के लिए अजिंक्य रहाणे ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
3 बार की आईपीएल चैंपियन है KKR
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बाद आईपीएल ख़िताब में सबसे ज्यादा बार कब्ज़ा जमाने वाली है. कोलकाता नाईट राइडर्स और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का उनके आईपीएल ट्रॉफी जीतने से खास कनेक्शन है.
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने अपना पहला और दूसरा आईपीएल ख़िताब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में जीते थे. वहीं साल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटरशिप में आईपीएल का अपना तीसरा खिताब जीता था.
यह भी पढ़े: IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी CSK, जानें कब और किससे के साथ होंगे मुकाबले
हर्षित राणा हुए आईपीएल 2026 से बाहर
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के स्टार बोलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा (Harshit Rana) आईपीएल 2026 के सीजन से पूरी तरह से बाहर हो गए है. हर्षित राणा की हाल ही में घुटने की इंजरी हुई है. जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ है, लेकिन अब तक हर्षित राणा अपनी इंजरी से रिकवर नहीं हो पाए हैं. जिस कारण से हर्षित राणा अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.
सिमरजीत सिंह बने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए आईपीएल में खेल चुके सिमरजीत सिंह (Simarjeet Singh) आईपीएल ऑक्शन 2026 में कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन अब जब हर्षित राणा (Harshit Rana) अपनी इंजरी के कारण से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए है तो कोलकाता नाईट राइडर्स ने सिमरजीत सिंह को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम स्क्वॉड में शामिल कर लिया है.
इन टीमों से होंगे KKR के मुकाबले
आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लिए अब तक केवल पहले 20 मुक़ाबलों का शेड्यूल तय किया गया है. पहले 20 मुक़ाबले के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI VS KKR) के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.
वहीं सीजन में अपना दूसरा मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के साथ 3 अप्रैल को ईडन गार्डन (KKR VS SRH) के मैदान पर खेलेगी. वहीं सीजन के अन्य दो मुकाबले कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स (KKR VS PBKS) और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स (KKR VS LSG) के साथ कोलकाता में ही खेलेगी.
IPL 2026 के लिए KKR का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान (Venue) | समय |
|---|---|---|---|
| 29 मार्च 2026 | KKR vs Mumbai Indians | Wankhede Stadium | शाम 7:30 बजे |
| 2 अप्रैल 2026 | KKR vs Sunrisers Hyderabad | Eden Gardens | शाम 7:30 बजे |
| 6 अप्रैल 2026 | KKR vs Punjab Kings | Eden Gardens | शाम 7:30 बजे |
| 9 अप्रैल 2026 | KKR vs Lucknow Super Giants | Eden Gardens | शाम 7:30 बजे |
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स का टीम स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रमणदीप सिंह, सिमरजीत सिंह, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आकाश दीप, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, ब्लेसिंग मुजरबानी
यह भी पढ़े: जानें कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी मुंबई इंडियंस
