HomeIPL 2026आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों...

आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों से खेलेगी अपने मुकाबले

RCB: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आईपीएल 2026 के एडिशन का अपना पहला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के साथ बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के संस्करण में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी रजत पाटीदार ही निभाते हुए नजर आएंगे।

अगर आप भी एक आरसीबी फैन है और आप जानना चाहते है कि आईपीएल 2026 के संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम किस के खिलाफ कब मुकाबले खेलेगी तो इस लेख के माध्यम से हम आपको आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी के शेड्यूल की जानकारी प्रदान करने वाले है।

इन टीमों के खिलाफ होंगे RCB के मुकाबले

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए अब तक आए शेड्यूल के अनुसार पहले 20 मैचों के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के साथ 28 मार्च को, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS RCB) के साथ 5 अप्रैल को, राजस्थान रॉयल्स (RR VS RCB) के खिलाफ 10 अप्रैल को और मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) के साथ 12 अप्रैल को अपने मुकाबले खेलेगी। इसी के साथ क्रिकेट समर्थक जनवरी महीने में हुए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) को मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।

यह भी पढ़े: काव्या मारन ने लिया चौंकाने वाला फैसला, करोड़ों रुपये खर्च कर पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

RCB IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल

तारीखमैचसमयवेन्यू
28 मार्चRCB vs सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
5 अप्रैलRCB vs चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
10 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs RCBशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
12 अप्रैलमुंबई इंडियंस vs RCBशाम 7:30 बजेमुंबई
15 अप्रैलRCB vs लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
18 अप्रैलRCB vs दिल्ली कैपिटल्सदोपहर 3:30 बजेबेंगलुरु
24 अप्रैलRCB vs गुजरात टाइटन्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
27 अप्रैलदिल्ली कैपिटल्स vs RCBशाम 7:30 बजेदिल्ली
30 अप्रैलगुजरात टाइटन्स vs RCBशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
7 मईलखनऊ सुपर जायंट्स vs RCBशाम 7:30 बजेलखनऊ
10 मईRCB vs मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेरायपुर
13 मईRCB vs कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेरायपुर
17 मईपंजाब किंग्स vs RCBदोपहर 3:30 बजेधर्मशाला
22 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs RCBशाम 7:30 बजेहैदराबाद

आईपीएल 2026 के लिए RCB की टीम

विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, रासिख डार, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

आईपीएल 2026 के लिए RCB का कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ

एंडी फ्लावर – मुख्य कोच
मलोलन रंगराजन – क्रिकेट संचालन और स्काउटिंग प्रमुख
दिनेश कार्तिक – मेंटर और बल्लेबाज़ी मार्गदर्शक
एडम ग्रिफिथ – गेंदबाज़ी कोच
शंकर बसु – स्ट्रेंथ और फिटनेस कोच

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 शेड्यूल का ऐलान, साल भर बाद इस मैदान पर होगी क्रिकेट की वापसी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular