WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में विनर से लेकर रनरअप तक किस टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

WPL 2023: महिला क्रिकेट में शनिवार का दिन यादगार बन गया जब महिला टी20 लीग का भारत में शुरूआत हुआ। बीसीसीआई के तत्वावधान में वूमेंस प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। इस टी20 टूर्नामेंट का पहला एडिशन शुरू होने के साथ ही फैंस पर आईपीएल से पहे इस टी20 लीग का खुमार अगले करीब 23 दिनों तक नजर आने वाला है। इस टी20 लीग का पहला मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉयंट्स के बीच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत कर दी है।

WPL 2023 की प्राइज मनी, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

वूमेंस टी20 लीग के इस पहले एडिशन के लिए पिछले महीनें हुए ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा इसी तरह से इस टूर्नामेंट में भी टीमों पर पैसों की जबरदस्त बारिश होने वाली है। फैंस ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सत्र में टीमों को कितना पैसा मिलने वाला है। जिसमें हर कोई जानना चाहता है कि विनर टीम से लेकर रनरअप और थर्ड प्लेस के अलावा बाकी टीमों को कितना पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़े- WPL 2023: वूमेंस प्रीमियर लीग शुरू होने के ठीक पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, ये खतरनाक खिलाड़ी हुई टूर्नामेंट से बाहर

तो चलिए हमारे क्रिकेट प्रशंसकों को हम इस आर्टिकल में बताते हैं फाइनल जीतने वाली टीम से लेकर फाइनल में हारने वाली टीम और बाकी टीमों को कितना पैसा मिलने जा रहा है। आपको हम वूमेंस प्रीमियर लीग की प्राइज मनी के बारे में बताएंगे जिसके बाद आप भी उनकी विनिंग प्राइज जानकर चौंक जाएंगे। चलिए अब डालते हैं प्राइज मनी पर एक खास नजर…

विजेता टीम को 6 करोड़ और उप विजेता टीम को 3 करोड़ रुपये

इसमें आपको बता दें कि यहां 26 मार्च को होने वाले खिताबी मुकाबले में जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपये विनर के रूप में मिलने वाले हैं। इसके अलावा बात करें रनरअप की तो उन्हें फाइनल मैच में हारने के बाद इससे आधी रकम यानी 3 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये हासि होंगे। बाकी अंक तालिका में अंतिम 2 स्थान पर रहने वाली टीम को खाली हाथ रहना पड़ेगा।

देखे विनिंग प्राइज लिस्ट

WPL 2023 विनर प्राइज- 6 करोड़ रुपये

WPL 2023 रनरअप प्राइज- 3 करोड़ रुपये

WPL 2023 थर्ड प्लेस प्राइज- 1 करोड़ रुपये

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...