Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम का धमाका, नेपाल को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला क्रिकेट एशिया कप 2024 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। जहां मंगलवार को महिला टीम ने इस टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए टॉप-4 में जगह बना ली है। मंगलवार को भारतीय महिला टीम का ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच नेपाल महिला टीम के खिलाफ खेला गया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रन के बड़े मार्जिन से मात देकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नेपाल को हराकर भारतीय महिला टीम ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

श्रीलंका के दाम्बुला में महिला एशिया कप खेला जा रहा है। टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत हासिल की। पाकिस्तान और यूएई को मात देने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे मैच में नेपाल महिला टीम को भी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में दमदार अंदाज में प्रवेश किया है, जहां वूमेंस इंडियन टीम का सामना 26 जुलाई को ग्रुप-बी की टॉप पर रहने वाली टीम के साथ होगा।

Women's Asia Cup 2024
Dipti Sharma

ये भी पढ़े-Cricket Facts: वर्ल्ड क्रिकेट के वो 4 खिलाड़ी जिन्होंने 1 से 11 बैटिंग ऑर्डर पर की है बल्लेबाजी

शेफाली वर्मा की 81 रन की तूफानी पारी से भारत ने बनाए 178 रन

8 एशियाई महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से हुआ। ग्रुप-ए के इस मैच में खतरनाक फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जहां रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान स्मृति मंधाना से संभाली। भारतीय महिला टीम ने ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा की 48 गेंद में 81 रन की पारी और दयालान हेमलता की 42 गेंद में 47 रन की पारी के साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स के 15 गेंद में 28 रन की नाबाद पारी की मदद से पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया।

दीप्ति शर्मा की अगुवायी में गेंदबाजी ने नेपाल को 96 रन पर रोका

नेपाल महिला टीम को 179 रन का लक्ष्य मिला और वो बैटिंग करने उतरी। नेपाल की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया और लगातार अंतराल में विकेट लेते रहे। 7 विकेट 70 रन ही गंवा दिए। इसके बाद भी नेपाल की टीम आखिर में 100 के करीब जाने में सफल रही और उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन का स्कोर बनाया और मैच को 82 रन से हार गए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 और राधा यादव व अरुंधती रेड्डी ने 2-2 विकेट झटके। भारत की महिला टीम ने इस जीत के साथ ही 3 मैच में 6 अंक लेकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...