RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार को विराट कोहली ने दिया खास संदेश, आरसीबी के फैंस हो जाएंगे खुश

RCB New Captain:  वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज को बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल 2024 का कारवां 21 मार्च से शुरू होने की संभावना है। इस मेगा इवेंट के शुरू होने के इंतजार के बीच 13 फरवरी गुरुवार को इस लीग की सबसे फेवरेट और चहेती टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपनी टीम ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रजत पाटीदार के नाम पर मुहर लगाकर बड़ा फैसला किया है।

रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने कही खास बात

आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार आरसीबी के कप्तान बन चुके हैं। इस टीम की कमान मिलने के बाद एमपी के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार को पूर्व कप्तान और आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने खास संदेश दिया है। कोहली का ये संदेश रजत पाटीदार के फैन और आरसीबी के फैन को भी खुश कर देगा। इसके साथ ही रजत पाटीदार ने भी कप्तानी मिलने पर बड़ी बात की है। जहां उन्होंने अपने मन की बात सामने रखी है।

विराट कोहली ने रजत पाटीदार को दिया खास संदेश

वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान और मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रजत पाटीदार को कप्तानी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कहा है कि पूरी टीम और वो उनके साथ खड़े हैं। विराट कोहली ने कहा कि, “रजत, मैं और बाकी सभी टीम मेंबर्स हमेशा तुम्हारे पीछे खड़े रहेंगे। जिस तरह से तुम इस फ्रेंचाइजी के साथ ग्रो हुए और तुमने जो शानदार प्रदर्शन किया, उसके चलते तुमने आरसीबी फैन्स के दिल में जगह बना ली है। तुम इस रोल को डिजर्व करते हो।”

मेरा कप्तानी करने का तरीका है अलग- रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने आरसीबी की कप्तानी मिलने के बाद कहा कि, “मेरा कप्तानी करने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं शांत रहता हूं, लेकिन उसी समय पर मैं सिचुएशन के बारे में भी पूरी तरह से अवगत रहता हूं। मुझे पता रहता है कि किस चीज की जरूरत है और किस चीज की नहीं। मैं ज्यादा एक्सप्रेस नहीं करता। साथ ही दबाव की स्थिति में मैं पेनिक नहीं करता और यह मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...