Homeक्रिकेटब्रेकिंग: गंभीर की जगह द्रविड़ नहीं बल्कि यह दिग्गज बनेगा KKR का...

ब्रेकिंग: गंभीर की जगह द्रविड़ नहीं बल्कि यह दिग्गज बनेगा KKR का मेंटर, इस विदेशी ऑलराउंडर को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को अपनी मेंटरशिप में आईपीएल का ख़िताब जितवाने वाले दिग्गज गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच बन गए है. ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स का मेंटर पद अब खाली हो गया है.

बीते दिनों मीडिया में रिपोर्ट्स आई थी कि राहुल द्रविड़ ही कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) में गौतम गंभीर की जगह ले सकते है लेकिन कोलकाता नाईट राइडर (KKR) के टीम मैनेजमेंट में मौजूद सूत्रों के अनुसार इस विदेशी ऑलराउंडर को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

जैक कैलिस बनेंगे KKR के नए मेंटर

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के मेंटर पद से गौतम गंभीर ने इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद बीते कुछ घंटो पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मैनेजमेंट गौतम गंभीर की जगह को भरने के लिए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बजाए साउथ अफ्रीकन दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस (Jacques Kallis) को मेंटर का रोल निभाने का मौका दे सकती है.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच के रूप में BCCI कर रही हैं इन 3 नामों पर मंथन, एक ने तो गौतम गंभीर के साथ जीता था वर्ल्ड कप

2016 से 2019 तक KKR के लिए निभा चूके है यह जिम्मेदारी

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को साल 2012 का आईपीएल ख़िताब जितवाने के अलावा भी जैक कैलिस ने इस फ्रेंचाइजी के लिए अहम रोल निभाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए जैक कैलिस (Jacques Kallis) ने साल 2016 से लेकर साल 2019 तक के आईपीएल सीजन में हेड कोच का रोल निभाया है.

यह भी पढ़े: BCCI ने ठुकराई गौतम गंभीर की मांग, इस दिग्गज को सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने से किया साफ इनकार

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular