Homeक्रिकेटअपने चहेतों को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए कोच ने...

अपने चहेतों को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए कोच ने रचा षडयंत्र, कप्तान के 3 यारों को किया बाहर

Team India: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए सेलेक्शन कमेटी ने हाल ही में मुंबई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन किया है. 15 सदस्यीय टीम में सेलेक्शन कमेटी ने कुछ ऐसे भी खिलाड़ियों को शामिल किया है. जिनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं है लेकिन उसके बावजूद कोच गंभीर (Gautam Gambhir) ने उन्हें एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया है.

ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही है कि कोच गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने कुछ चहेतों को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए टीम इंडिया के कप्तान के कुछ साथी खिलाड़ियों को एशिया कप (Asia Cup) की टीम में जगह नहीं दी है. अगर आप भी इस खबर को विस्तार से जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

कोच गंभीर ने फ्लॉप होने के बावजूद इन खिलाड़ियों को दिया मौका

कोच गंभीर (Gautam Gambhir) ने एशिया कप 2025 के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में हर्षित राणा (Harshit Rana) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को जगह दी है. जिनके लिए आईपीएल 2025 का एडिशन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों ही स्टार प्लेयर इस टी20 टूर्नामेंट में कुछ भी खास कर पाने में नाकाम रहे थे. ऐसे में कोच गंभीर के ऊपर इन 2 खिलाड़ियों के टीम में सेलेक्ट करने पर सवाल उठाए जा रहे है.

यह भी पढ़े: कोच गंभीर के इस ब्लंडर से एशिया कप से बाहर होगी टीम इंडिया

कप्तान गिल के 3 यारों को नहीं दिया मौका

एक तरफ जहां टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया. वहीं उनकी ही आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को बोर्ड ने एशिया कप (Asia Cup) के लिए स्टैंड-बाई के तौर पर शामिल किया.

वहीं मोहम्मद सिराज को बोर्ड ने एशिया कप (Asia Cup) के लिए 20 खिलाड़ियों की सूची में भी जगह नहीं दी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अलग- अलग तरह के नैरेटिव बनाए जा रहे है कि कोच गंभीर ने अपने खास खिलाड़ियों को टीम में जगह देने के लिए कप्तान गिल (Shubman Gill) के यारों को बाहर करने का फैसला किया.

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्थी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह और संजू सैमसन

यह भी पढ़े: अभिषेक, शुभमन, तिलक, सूर्या, हार्दिक, बुमराह… एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular