ICC Champions Trophy: टीम इंडिया ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, लेकिन ये 3 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में बनकर रह गए टूरिस्ट

ICC Champions Trophy 2025:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चैंपियन टीम का फैसला हो गया। इसके साथ ही इस मेगा इवेंट के रोमांच का कारवां थम गया है। 9 मार्च रविवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना किला गाड़ते हुए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस मेगा इवेंट के खिताब को अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया। जहां मेन इन ब्ल्यू ने अपने अजेय क्रम को बनाए रखते हुए ग्रुप मैचों से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल मैच में जीत के ट्रेक पर बनी रही और बिना किसी मैच के हारे चैंपियन बनकर देश को लौट गए हैं। भारतीय टीम के लिए ये जीत ऐतिहासिक रही जहां लगातार दूसरा आईसीसी इवेंट को अपने नाम किया तो साथ ही ये तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को जीता।

ये भी पढ़े-Champions Trophy: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का चैंपियंस ट्रॉफी हो सकता है आखिरी ICC टूर्नामेंट

चैंपियन टीम के 3 खिलाड़ी जो बनकर रह गए टूरिस्ट

रोहित शर्मा की अगुवायी में दुबई में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। जहां भारतीय टीम की ब्रिगेड ने कमाल करते हुए खिताब तो जीत लिया। लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में 3 ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका और वो पूरे टूर्नामेंट में टूरिस्ट बनकर देश को वापस लौट गए हैं। जहां वो इस इवेंट के सभी मैच के दौरान पानी पिलाते हुए ही नजर आए।

टीम इंडिया में पंत, अर्शदीप और सुंदर को नहीं मिला एक भी मैच का मौका

भारतीय टीम के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी चुने गए थे। जिसमें से 12 खिलाड़ियों को इस मेगा इवेंट में खेलने का मौका मिला। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला सका। इसके अलावा 9 ऐसे खिलाड़ी रहे। जिन्होंने पांचों मैच खेले। तो वहीं हर्षित राणा ने 2 मैच खेले और वरुण चक्रवर्ती ने 3 मैच खेले। लेकिन ये 3 खिलाड़ी बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश वापस आ गए।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...