Team India: धोनी के तराशे गए हीरे को गौतम गंभीर बनाएंगे टीम इंडिया का ‘सुनील नरेन’! हेड कोच ने शुरू कर दी तैयारी

Team India: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग का अपना ही एक जुदा अंदाज हैं, वो एक बहुत ही खास तरीके से टीम को मार्गदर्शन देते हैं। चाहे कप्तान हो या कोच या फिर मेंटॉर, गौतम गंभीर की अपनी ही एक अलग सोच और रणनीति होती है और वो किसी भी टीम के लिए इसी तरीके से आगे बढ़ते हैं। गौतम गंभीर का उनका एक अलग अंदाज आईपीएल में खूब देखने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को एक खतरनाक बल्लेबाज बना दिया। एक ऐसा बल्लेबाज जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकता है।

गौतम गंभीर क्या अब टीम इंडिया को दे पाएंगे सुनील नरेन

आईपीएल में जब गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे, तो उन्होंने सुनील नरेन का पिच हिटर के रूप में उपयोग किया। ऐसा खिलाड़ी जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधियों की नाक में दम करता था, वो सुनील नरेन अचानक ही बल्लेबाजी में विपक्षी टीम की टेंशन बन गया। ये काम गौतम गंभीर ने किया। उन्होंने सुनील नरेन का बहुत ही चालाकी से उपयोग करते हुए एक डेशिंग बैट्समैन का रूप दे दिया। कोच रहते गंभीर ने सुनील नरेन से जो काम करवाया वो उन्होंने 2024 के सीजन में मेंटॉर बनने के बाद भी कराया और इसका परिणाम सबके सामने हैं, जहां केकेआर चैंपियन बना।

ये भी पढ़े-IPL 2025:  केएल राहुल का लखनऊ सुपरजायंट्स से अलग होना तय, मेगा ऑक्शन में ये 3 टीमें लगा सकती हैं दांव

धोनी ने जिस खिलाड़ी को तराशा, वो बनेगा टीम इंडिया का सुनील नरेन

अब गौतन गंभीर के पास भारतीय क्रिकेट टीम की कमान है ऐसे में अब वो क्या टीम इंडिया में भी केकेआर वाले फॉर्मूले को अपनाएंगे? क्या वो अब टीम इंडिया को भी एक ‘सुनील नरेन’ देने जा रहे हैं। लगता तो कुछ ऐसा ही है, जहां टीम इंडिया को भी अपना एक ‘सुनील नरेन’ मिलने वाला है। जी हां… भारतीय क्रिकेट टीम में भी गौतम गंभीर सुनील नरेन जैसी भूमिका वाले खिलाड़ी को तैयार कर रहे हैं और सबकुछ सही रहा तो टीम इंडिया के लिए सुनील नरेन जैसा एक खिलाड़ी हमें सामने देखने को मिल सकता है। वो खिलाड़ी जिसके हुनर को महेन्द्र सिंह धोनी ने तराशा था।

वॉशिंगटन सुंदर को सुनील नरेन जैसी भूमिका देने की तैयारी

टीम इंडिया में सुनील नरेन जैसा काम करने के लिए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को वॉशिंगटन सुंगर से ये काम कराने का फैसला कर लिया है, जहां अब हमें वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पिच हिटर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर के काबिलियत की पहचान का श्रेय महेन्द्र सिंह धोनी को दिया जा सकता है, जिन्होंने पहली बार साल 2016 के आईपीएल में वॉशिंगटन सुंदर को आर अश्विन के चोटिल होने पर मौका दिया और इस खिलाड़ी ने अपने आप को साबित करते हुए टीम इंडिया का सफर तय किया।

गौतम गंभीर अब सुंदर को दे सकते हैं टॉप ऑर्डर में पिच हिटिंग का रोल

वॉशिंगटन सुंदर एक बहुत अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं, ऐसे गेंदबाज जो विकेट ना ले, लेकिन काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा सुंदर एक शानदार उपयोगी बल्लेबाज हैं, वो विकेट पर टिकने के साथ ही बड़े हिट्स लगाना भी जानते हैं। अब भारतीय टीम में गौतम गंभीर वॉशिंगटन सुंदर से बड़े हिट्स के लिए काम करवा रहे हैं। श्रीलंका सीरीज के लिए प्रैक्टिस सेशन के दौरान सुंदर अपने बड़े हिट्स लगाने पर काम कर रहे हैं ऐसे में कहीं ना कहीं वो अब टीम इंडिया में सुनील नरेन वाली भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं।

पूरे लेख को पढ़ें

क्रिकेट की हर खबर हिंदी में पढ़ते रहें। ताज़ा अपडेट, विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

पूरा लेख पढ़ें
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।