ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को किया अपने नाम, तीसरी बार जीता मिनी वर्ल्ड कप

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान करते हुए एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने दुबई में बड़ी शान के साथ तिरंगा फहराते हुए न्यूजीलैंड को खिताबी जंग में 4 विकेट से मात देकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी भिड़ंत में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को पूरी तरह से नस्तेनाबूत कर दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और ट्रॉफी आ गई है।

भारत ने 4 विकेट से जीता फाइनल, खिताब किया अपने नाम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया। इस मैच में एक रोमांचक मैच की उम्मीद थी और वैसा ही मैच हुआ। जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की जबरदस्त पारी के बूते इस स्कोर को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर पार कर लिया और इतिहास को अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 251 रन बनाए

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच दुबई में हुआ। जहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम के लिए ओपनर विल यंग और रचिन रवीन्द्र ने शानदार शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने 57 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के स्पिनर्स ने कीवी टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया और लगातार अंतराल में विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड ने आखिर में डैरिल मिचेल की 63 रन की पारी के साथ ही माइकल ब्रैसवेल के 53 रन नाबाद और रचीन रवींद्र की 37 रन की पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन का स्कोर किया। भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

भारत ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

टीम इंडिया को 252 रन का लक्ष्य मिला। जो काफी आसान था। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दिलायी। हिटमैन रोहित शर्मा कमाल की फॉर्म में दिखे और उन्होंने 41 गेंद में ही फिफ्टी ठोक दी। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 100 रन बना डाले। लेकिन इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने वापसी करते हुए 17 रन के अंदर गिल, विराट और रोहित को विकेट लेकर मैच को फंसा दिया।  रोहित शर्मा ने 83 गेंद में 76 रन की पारी खेली। तो वहीं विराट केवल 1 रन बना सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर के 48 रन और अक्षर ने 29 रन बनाकर मैच में भारत की वापसी करवा दी। आखिर में केएल राहुल ने 34 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को 49 ओवर में जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया और खिताब को अपने नाम किया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...