पुणे टी20 के लिए सूर्यकुमार यादव करेंगे प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव, संजू- अभिषेक की जगह इस नई सलामी जोड़ी के साथ करेंगे शुरुआत

SuryaKumar Yadav: टीम इंडिया और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच में 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले जा चूके है. इन 3 टी20 मुकाबले के बाद सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाई हुई है. टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे के मैदान पर खेला जाएगा.

पुणे के मैदान पर होने वाले टी20 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव करने के साथ- साथ संजू के साथ पारी की शुरुआत न करते हुए इस नई जोड़ी के साथ मैदान पर उतरने का फैसला कर सकते है.

सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में करेंगे बड़े बदलाव

SuryaKumar Yadav

पुणे के मैदान पर होने वाले टी20 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव करते हुए नजर आ सकते है. रिपोर्ट्स यह है कि टीम मैनेजमेंट वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनकी जगह पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को अंतिम 11 में शामिल करने का फैसला कर सकती है. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि राजकोट के मैदान पर हुए टी20 मुकाबले में इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी औसतन रहा था.

यह भी पढ़े: जसप्रीत बुमराह की होनी वाली है चैंपियंस ट्रॉफी से छुट्टी! सिराज नहीं यह युवा तेज गेंदबाज करेगा रिप्लेस

नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते है कप्तान

रिपोर्ट्स यह भी है कि सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) संजू सैमसन की तेज गेंदबाजों के खेलने की समस्या को देखते हुए उनकी जगह पर बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ खुद ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते है. यह पहला मौका जब कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद कप्तान होते हुए पारी की शुरुआत करेंगे लेकिन इससे पहले साल 2022 में एक बार सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत की हुई है.

पुणे टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्थी, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी

यह भी पढ़े: शमी-दुबे की वापसी, सुंदर-बिश्नोई की छुट्टी, राजकोट टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...