IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा नहीं है खुश, इस बात की जतायी चिंता

IND vsAUS: आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 2022 से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों में जुटी हैं, जहां उन्होंने मिशन मेलबर्न के लिए पहला पड़ाव जबरदस्त अंदाज में पार किया है। भारत ने रविवार को अपनी मेजबानी में खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देने के साथ ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

भारत ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज को किया 2-1 से अपने नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक अंदाज में केवल 1 गेंद बाकी रहते मैच को जीत लिया।

इस मैच में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी, जिन्होंने पहले खेलते हुए 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लेकिन भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर इस स्कोर को 19.5 ओवर में पार कर लिया और सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

जीत के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा नहीं हैं खुश

मोहाली में खेले गए पहले मैच को गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की। उन्होंने नागपुर में खेले गए दूसरे मैच को 6 विकेट से जीता था, जिसके बाद इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज में पिछड़ने के बाद भी जीतकर कप्तान रोहित शर्मा खुश तो हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने टीम की डेथ गेंदबाजी को लेकर चिंता भी व्यक्त की।

डेथ गेंदबाजी को लेकर व्यक्त की चिंता

रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि, इस जगह से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। भारतीय टीम के लिए भी और जब मैं डेक्कन चार्जेस के लिए खेलता था तब की भी।

हर मैच में एक नए खिलाड़ी का मैच विनर बन कर आना, एक बढ़िया संकेत हैं। इस पूरी सीरीज में हमने काफी चांस लिए और बहादुरी से खेल को आगे बढ़ाया। हमें अपने डेथ गेंदबाज़ी पर काफी काम करना पड़ेगा। हालांकि एक बात यह भी है कि हमारी टीम के कुछ गेंदबाज एक ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया, जिसके बाद उन्होंने कैमरॉन ग्रीन के 52 और टिम डेविड के 54 रनों की पारी की मदद से 7 विकेट पर 186 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव के 36 गेंद में 69 और विराट कोहली के 48 गेंद में 63 रन की पारी से 19.5 ओवर में मैच जीत लिया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...